Google I/O 2025: Gemini, AI सर्च और XR टेक्नोलॉजी पर गूगल का बड़ा दांव, जानें खास बातें
Google I/O 2025 highlights: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 के उद्घाटन समारोह में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बार का आयोजन पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) केंद्रित रहा, जहां कंपनी ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल, सर्च फीचर्स और XR (एक्सटेंडेड रियलिटी) टेक्नोलॉजी को डिस्प्ले किया। यहां हम इस इवेंट की सभी बड़ी घोषणाओं के बारे में बता रहे हैं।
Google I/O 2025 highlights
Google I/O 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी का पूरा फोकस अब AI और इमर्सिव टेक्नोलॉजीज पर है। आने वाले महीनों में ये फीचर्स आम लोगों की डिजिटल दुनिया को पूरी तरह बदल सकते हैं।
Gemini ऐप में बड़ा अपडेट
Google ने अपने Gemini ऐप में Gemini Live फीचर की शुरुआत की, जो यूजर्स को कैमरा या स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों के आधार पर रीयल-टाइम बातचीत करने की सुविधा देगा। यह फीचर इस सप्ताह Android और iOS दोनों पर रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावा, अब यूजर्स Gemini की मदद से Maps से डायरेक्शन ,रिमाइंडर सेट करना, और अन्य ऐप्स के साथ बातचीत कर पाएंगे। Gemini का Deep Research मोड भी अब और एडवांस हो गया है, जिससे यूजर्स फाइल और इमेज अपलोड करके गहनता से जानकारी पा सकेंगे।
Imagen 4 और Veo 3 मॉडल्स पेश
Google ने दो नए जनरेटिव AI मॉडल्स Imagen 4 और Veo 3 को पेश किया। Imagen 4 अब पहले से बेहतर क्वालिटी और टेक्स्ट रेंडरिंग के साथ इमेज बना सकता है। वहीं Veo 3 AI मॉडल वीडियो क्रिएशन के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है, जिसमें स्मूद ग्राफिक्स और ऑडियो ऑटोमैटिक रूप से वीडियो से मेल खाते हैं।
AI Mode से बदलेगा सर्च का तरीका
Google ने अपने Search इंजन के लिए AI Mode का नया फीचर दिया है। यह यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और विजुअल के साथ रिजल्ट दिखाता है। फाइनेंस, खेल या शॉपिंग जैसे विषयों पर अब यूजर को AI द्वारा बनाए गए ग्राफ और Try it on जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे यूजर कपड़ों का वर्चुअल ट्राय देख पाएंगे। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में शुरू किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में उपलब्ध होगा।
Android XR: स्मार्ट चश्मों की नई दुनिया
Google ने Android XR प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो स्मार्ट ग्लास और हेडसेट्स के लिए विकसित किया गया है। लाइव डेमो में Google ने दिखाया कि यह तकनीक मैसेजिंग, नेविगेशन और रीयल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे कामों को चश्मे के लेंस के माध्यम से संभव बनाएगी। कंपनी ने Gentle Monster और Warby Parker जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है।
Agentic AI: अब AI खुद करेगा आपके काम
Google ने Agentic AI का डेमो दिखाया, जिसमें Project Mariner के जरिए यूजर्स टिकट बुकिंग और ऑनलाइन खरीदारी जैसे काम AI से करवा सकते हैं, वो भी बिना वेबसाइट खोले। Gemini ऐप में जल्द ही Agent Mode आएगा, जो मल्टी-स्टेप कामों को अपने आप कर लेगा।
Beam: 3D वीडियो कॉलिंग का भविष्य
Google ने अपने नए 3D वीडियो कॉलिंग सिस्टम "Beam" की झलक दिखाई। यह सिस्टम छह कैमरों और लाइट-फील्ड डिस्प्ले का उपयोग करके बेहद यथार्थवादी 3D वीडियो अनुभव देता है। Google, Zoom और HP के साथ मिलकर इस तकनीक को एंटरप्राइज लेवल पर लाने की योजना बना रहा है। HP जल्द ही पहला Beam-सक्षम डिवाइस लॉन्च करेगा।
केरल में खिले नीलकुरिंजी के फूल, आखिर क्यों इनको देखने पहुंचते हैं पर्यटक
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के 5 यादगार रिकॉर्ड
क्या बीटेक में बैक लगने पर रद्द हो जाएगी डिग्री? जानें कितने साल में पास करना है अनिवार्य
सावधान हो जाएं इन 6 राशियों लोग, अरुण की उल्टी चाल देगी भारी नुकसान
अंधाधुंध लाभ को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, अपने घर पहुंच गए 'ग्रहों के राजकुमार'
विवाद के बाद बदला रंग, एशियन गेम्स में नीली जर्सी में उतरेगी भारतीय हॉकी टीम
ESIC कर्मचारियों के लिए Aadhaar Authentication जरूरी, Pehchan Card से ऐसे लिंक करें आधार कार्ड
Viral Video: 'दोस्त' समझकर खिला रहा था चिकन, मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए दोनों पैर, 60 मिनट तक चला खतरनाक खेल
V-Dem Democracy Report 2026: भारत को ‘इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी’ क्यों कहा जा रहा, क्या है मतलब? आपातकाल से क्या है कनेक्शन
Drishyam The Conclusion: खत्म हो गया इंतजार...कल आएगा Ajay Devgn की मूवी का ट्रेलर
© 2026 Times Horizon Private Limited