BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान ने Jio-Airtel की उड़ाई नींद, डेली मिलेगा 3GB डेटा

BSNL ने एक ऐसा सस्ता और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसने निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। सरकारी कंपनी ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान से करोड़ों मोबािल यूजर्स को बड़ी राहत दी है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 15 2026, 11:44 IST
BSNL के पास कई सारे सस्ते प्लान्सImage Credit : Digit01 / 08

BSNL के पास कई सारे सस्ते प्लान्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है। निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक अफोर्डेब रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

कंपनी ने पेश किया एक और सस्ता प्लानImage Credit : Digit02 / 08

कंपनी ने पेश किया एक और सस्ता प्लान

बीएसएनएल अपने रिचार्ज प्लान्स में कई सारे ऑफर्स मोबाइल यूजर्स को देती है। अगर आप जियो, एयरटेल और वीआई के महंगे प्लान्स से परेशान हैं तो अब बीएसएनएल एक और सस्ता प्लान लेकर आ गया है।

BSNL यूजर्स के लिए गुड न्यूजImage Credit : Digit03 / 08

BSNL यूजर्स के लिए गुड न्यूज

अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर सरकारी कंपनी में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको कंपनी के लंबी वैलिडिटी वाले एक सस्ते अफोर्डेबल प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

BSNL ने X हैंडल में दी जानकारीImage Credit : Digit04 / 08

BSNL ने X हैंडल में दी जानकारी

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और दूसरे सभी ऑफर्स चाहते हैं तो आप बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल में इस किफायती प्लान के बारे में जानकारी दी है।

कम कीमत में लंबी वैलिडिटीImage Credit : Digit05 / 08

कम कीमत में लंबी वैलिडिटी

सरकारी कंपनी के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में बात करें तो इसमें यूजर्स को 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप बार-बार रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहकर जमकर फ्री कॉलिंग का लुत्फ उठा पाएंगे।

ज्यादा डेटा यूज करने वालों की मौजImage Credit : Digit06 / 08

ज्यादा डेटा यूज करने वालों की मौज

BSNL के इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को 70 दिनों के लिए 210GB डेटा देती है। मतलब आप हर दिन 3GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट प्लान होने वाला है।

फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग की सुविधाImage Credit : Digit07 / 08

फ्री कॉलिंग के साथ फ्री चैटिंग की सुविधा

सरकारी कंपनी अपने ग्राहकों को प्लान में फ्री चैटिंग का फायदा भी देती है। इस 599 रुपये के प्लान में आपको ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ ही सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

Jio के पास भी नहीं BSNL जैसा प्लानImage Credit : Digit08 / 08

Jio के पास भी नहीं BSNL जैसा प्लान

आपको बता दें कि देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी जियो के पास भी बीएसएनएल के जैसे इस तरह का प्लान मौजूद नहीं है। जियो की लिस्ट में 579 रुपये का प्लान मौजूद है जिसमें यूजर्स को सिर्फ 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1.5GB डेटा हर दिन दिया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!