Amazon लेकर आया GetItFast पेज, सिर्फ 1 घंटे में घर पहुंचेगा आपका सामान

अगर आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अपने ग्राहकों ग्राहकों की सुविधा लिए अमेजन ने GetItFast नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 20 2026, 13:14 IST
अमेजन का यह नया फीचर ग्राहकों को उनके सामान को सिर्फ 1 घंटे या फिर 3 घंटे के अंदर डिलीवर करेगा। अमेजन के इस फीचर का उद्देश्य ऑनलाइन शॉपिंग को सुविधाजनक और तेज बनाना है। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में लॉन्च किया है।Image Credit : IStock01 / 07

अमेजन का यह नया फीचर ग्राहकों को उनके सामान को सिर्फ 1 घंटे या फिर 3 घंटे के अंदर डिलीवर करेगा। अमेजन के इस फीचर का उद्देश्य ऑनलाइन शॉपिंग को सुविधाजनक और तेज बनाना है। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में लॉन्च किया है।

अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स को इससे पहले सामान बुक करने के बाद उसे पाने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ग्राहकों को कुछ ही घंटों में सामान डिलीवर हो जाएगा।Image Credit : IStock02 / 07

अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स को इससे पहले सामान बुक करने के बाद उसे पाने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ग्राहकों को कुछ ही घंटों में सामान डिलीवर हो जाएगा।

अमेजन ने GetItFast पेज को हाल ही में पेश किया है। इस पेज पर जाकर यूजर्स आसानी से देख सकते हैं कि उनके एरिया में किस सामान की डिलीवरी तुरंत उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से लाखों बायर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।Image Credit : IStock03 / 07

अमेजन ने GetItFast पेज को हाल ही में पेश किया है। इस पेज पर जाकर यूजर्स आसानी से देख सकते हैं कि उनके एरिया में किस सामान की डिलीवरी तुरंत उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से लाखों बायर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

GetItFast फीचर को देने के साथ ही अमेजन ने अब सर्च को भी आसान बना दिया है। खरीदार पेज पर जाकर सर्च को 1 घंटे और 3 घंटे डिलीवरी ऑप्शन के साथ सामान को देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि कौन सा सामान जल्द घर पहुंचेगा।Image Credit : IStock04 / 07

GetItFast फीचर को देने के साथ ही अमेजन ने अब सर्च को भी आसान बना दिया है। खरीदार पेज पर जाकर सर्च को 1 घंटे और 3 घंटे डिलीवरी ऑप्शन के साथ सामान को देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि कौन सा सामान जल्द घर पहुंचेगा।

पिछले कुछ सालों में ई-कॉमर्स कंपनियों में फास्ट डिलीवरी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। अमेजन कई सारे कस्बों और शहरों में 1 घंटे की फास्ट डिलीवरी सर्विस दे रहा है जिसमें  Chicago, Los Angeles and Washington D.C. जैसे शहर शामिल हैं।Image Credit : IStock05 / 07

पिछले कुछ सालों में ई-कॉमर्स कंपनियों में फास्ट डिलीवरी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है। अमेजन कई सारे कस्बों और शहरों में 1 घंटे की फास्ट डिलीवरी सर्विस दे रहा है जिसमें Chicago, Los Angeles and Washington D.C. जैसे शहर शामिल हैं।

आपको बता दें कि अमेजन अलग-अलग कैटेगरी के यूजर्स को अलग-अलग रेट पर फास्ट डिलीवरी दे रहा है। प्राइम मेंबर को 1 घंटे की डिलीवरी के लिए 9.99 डॉलर देने होते हैं जबकि वहीं नॉन प्राइम मेंबर को 1 घंटे डिलीवरी के लिए 19.99 डॉलर देने होते हैं।Image Credit : IStock06 / 07

आपको बता दें कि अमेजन अलग-अलग कैटेगरी के यूजर्स को अलग-अलग रेट पर फास्ट डिलीवरी दे रहा है। प्राइम मेंबर को 1 घंटे की डिलीवरी के लिए 9.99 डॉलर देने होते हैं जबकि वहीं नॉन प्राइम मेंबर को 1 घंटे डिलीवरी के लिए 19.99 डॉलर देने होते हैं।

इसी तरह 3 घंटे की डिलीवरी के चार्जेज भी अलग हैं। 3 घंटे की डिलीवरी के लिए Prime मेंबर यूजर्स को $4.99 और नॉन-मेंबर के लिए $14.99 है। अगर प्राइम मेंबर 25 डॉलर से ज्यादा कीमत का ऑर्डर बुक करता है तो यूजर्स को समान दिन डिलीवरी फ्री मिलेगी।Image Credit : IStock07 / 07

इसी तरह 3 घंटे की डिलीवरी के चार्जेज भी अलग हैं। 3 घंटे की डिलीवरी के लिए Prime मेंबर यूजर्स को $4.99 और नॉन-मेंबर के लिए $14.99 है। अगर प्राइम मेंबर 25 डॉलर से ज्यादा कीमत का ऑर्डर बुक करता है तो यूजर्स को समान दिन डिलीवरी फ्री मिलेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!