युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Yuzvendra Chahal Hat Trick: आईपीएल के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। चहल ने 19वें ओवर में न केवल हैट्रिक ली बल्कि इस ओवर में उन्होंने 4 विकेट झटके। हालांकि, इस मुकाबले में चहल अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने केवल 3 ओवर की गेंदबाजी की।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 30 2025, 22:14 IST
चेपॉक में चहल की हैट्रिक01 / 07

चेपॉक में चहल की हैट्रिक

आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा था। बुधवार को चेपॉक में चेन्नई की टीम 190 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मुकाबले में चहल ने अपने करियर की दूसरी हैट्रिक ली और इतिहास रच दिया।

02 / 07Photo : IPL

चहल ने ली चेपॉक में हैट्रिक

युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित कुल 4 विकेट चटकाए। उन्होंने आईपीएल में एक ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा दूसरी बार किया। इससे पहले अमित मिश्रा, आंद्रे रसेल यह कारनामा कर चुके हैं।

03 / 07Photo : IPL

धोनी बने चहला का पहला शिकार

19वें ओवर में युजवेंद्र चहल का पहला शिकार एमएस धोनी बने जो 4 गेंद में 11 रन बनाकर नेहल वढेरा के हाथों लपके गए। धोनी को चहल ने चौथी बार अपना शिकार बनाया।

04 / 07Photo : IPL

चहल की हैट्रिक का शिकार

चहल ने पहले एमएस धोनी को वढेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने हैट्रिक का पहला शिकार 18.4 गेंद में दीपक हुडा को बनाया। चहल की हैट्रिक का दूसरा शिकार बने अंशुल कंबोज। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नूर अहमद को चलता किया।

05 / 07Photo : IPL

चहल ने रचा इतिहास

चहल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। आज से पहले चेन्नई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया था।

06 / 07Photo : IPL

चहल की यह दूसरी हैट्रिक

युजवेंद्र चहल की यह दूसरी आईपीएल हैट्रिक है। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। चहल ने अपनी पहली हैट्रिक साल 2022 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ लिया था। उस मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

07 / 07Photo : IPL

तोड़ा सुनील नरेन का रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सर्वाधिक 4 विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल अब आईपीएल में सबसे अधिक 9 बार फोरफर लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने नरेन को पीछे छोड़ा जो 8 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।