रोहित और विराट के साथ कब खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें नियम

​Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी लगातार नए-नए कीर्तिमान हासिल करते जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी महफिल लुटी है। वैभव फिलहाल अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं और उन्हें फैंस द्वारा जल्द ही मुख्य टीम से खिलाने की मांग उठ रही है लेकिन क्या वे खेल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आईसीसी के नियम।


​

Authored by: SIddharth Sharma Updated Dec 29 2025, 12:49 IST
​कितने साल के हैं वैभव सूर्यवंशी01 / 07

​कितने साल के हैं वैभव सूर्यवंशी

​वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 14 साल 9 महीने और 4 दिन है। वे जल्द ही 15 साल के होने वाले हैं। वैभव का जन्मदिन 27 मार्च को है।​

​आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ीImage Credit : AP/BCCI/X02 / 07

​आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 के बाद अब 2026 में भी सबसे युवा खिलाड़ी रहने वाले हैं। उनकी उम्र हालांकि 15 साल हो जाएगी।​

​अंडर 19 टीम में शामिलImage Credit : AP/BCCI/X03 / 07

​अंडर 19 टीम में शामिल

​वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वे टीम के प्रमुख खिलाड़ी होंगे।​

​आईपीएल 2025 में सभी को किया हैरानImage Credit : AP/BCCI/X04 / 07

​आईपीएल 2025 में सभी को किया हैरान

​वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में रनों की झड़ी लगा दी थी। उन्होंने केवल 7 मैचों में 252 रन बना दिए थे और इसमें एक शतक भी शामिल था।​

​विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे वैभवImage Credit : AP/BCCI/X05 / 07

​विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे वैभव

​वैभव सूर्यवंशी फिलहाल बिहार की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। यहां पर भी उन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़ इतिहास रच दिया था।​

​क्या कहते हैं आईसीसी के नियमImage Credit : AP/BCCI/X06 / 07

​क्या कहते हैं आईसीसी के नियम

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में आईसीसी द्वारा लागू किए गए एक नियम के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 साल होनी चाहिए। वहीं वैभव अभी 14 साल के ही हैं ऐसे में उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।​

​विराट रोहित के साथ प्रमुख टीम में कब खेल सकते हैं वैभवImage Credit : AP/BCCI/X07 / 07

​विराट रोहित के साथ प्रमुख टीम में कब खेल सकते हैं वैभव

​वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च 2026 को 15 साल के हो जाएंगे और इसी के साथ वे आईसीसी के मुताबिक मुख्य टीम से खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे। ऐसे में अगर बीसीसीआई चाहे तो उनका डेब्यू करा सकती है। वैभव का अगर वनडे में सिलेक्शन होता है तब वे रोहित और विराट के साथ खेल सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!