विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय वापसी, तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli Century: भारत के प्रतिष्ठित डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। इसमें एक साथ 26 टीमों के मैच हो रहे हैं जिसमें इस बार कई दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। इसमें चेज मास्टर विराट कोहली का भी नाम शामिल हैं जिन्होंने पहले ही मैच में रनों की झड़ी लगा दी है और अपने दमदार फॉर्म का नजारा पेश कर दिया है। आइए जानते हैं कि आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में कोहली ने कितने रनों की पारी खेली है।


​

Authored by: SIddharth Sharma Updated Dec 24 2025, 16:15 IST
​विराट कोहली की दमदार पारी01 / 07

​विराट कोहली की दमदार पारी

​विराट कोहली ने खबर लिखे जाने तक आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में शतक जड़ दिया है और 1118 रनों पर खेल रहे हैं। विराट ने इस दौरान 12 चौके और 3 छक्के जड़ दिए हैं।​

​12 साल बाद कर रहे वापसीImage Credit : BCCI/ICC02 / 07

​12 साल बाद कर रहे वापसी

​विराट कोहली ने 12 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार वापसी की है। कोहली ने आखिरी बार 2013 में दिल्ली के लिए मैच खेला था।​

​आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेल रहे मैचImage Credit : BCCI/ICC03 / 07

​आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेल रहे मैच

​विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम ने 298 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम जीत के करीब पहुंच गई है।​

​लगातार अच्छे फॉर्म में कोहलीImage Credit : BCCI/ICC04 / 07

​लगातार अच्छे फॉर्म में कोहली

​विराट कोहली लगातार अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने द.अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े थे।​

​विराट कोहली को मिलेगी इतनी सैलरीImage Credit : BCCI/ICC05 / 07

​विराट कोहली को मिलेगी इतनी सैलरी

​BCCI का डोमेस्टिक पे स्ट्रक्चर पूरी तरह से अनुभव पर आधारित है।जिन खिलाड़ियों ने 20 या उससे कम लिस्ट A मैच खेले हैं, उन्हें हर मैच के लिए ₹40,000 मिलते हैं।जिन खिलाड़ियों ने 21 से 40 लिस्ट A मैच खेले हैं, उन्हें हर मैच के लिए ₹50,000 मिलते हैं।जिन खिलाड़ियों ने 41 या उससे ज़्यादा लिस्ट A मैच खेले हैं, उन्हें हर मैच के लिए ₹60,000 मिलते हैं।क्योंकि कोहली ने 300 से ज़्यादा लिस्ट A मैच खेले हैं, इसलिए वह अपने आप सबसे ज़्यादा सैलरी वाली कैटेगरी में आ जाते हैं। इसका मतलब है कि विराट कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए हर मैच के लिए ₹60,000 मिलेंगे।​

​विराट कोहली ने रचा इतिहासImage Credit : BCCI/ICC06 / 07

​विराट कोहली ने रचा इतिहास

​विराट कोहली लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेजी से 16 हजार रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 330 पारियों में ये कमाल किया है।​

​सचिन का तोड़ा रिकॉर्डImage Credit : BCCI/ICC07 / 07

​सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

​विराट कोहली ने इसी के साथ सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले सबसे तेज 16 हजार रन का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर के पास था जिन्होंने 360 पारियों में ये हासिल किया था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!