CSK में IPL 2025 के बीच हुई 28 गेंदों पर शतक जड़ने वाले धुरंधर की एंट्री

Urvil Patel joins Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खराब प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक और बड़ा बदलाव हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स का ये इस साल स्क्वॉड में तीसरा बदलाव हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। उर्विल का नाम सैयद मुश्ताक अली में फेमस हुआ था। आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो कि चेन्नई में तहलका मचा सकता है।

Authored by: SIddharth Sharma Updated May 5 2025, 18:03 IST
​28 गेंदों पर जड़ चुके शतक01 / 06

​28 गेंदों पर जड़ चुके शतक

​उर्विल पटेल का नाम सुनते ही सभी को उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की पारी याद आती है जब उर्विल ने 28 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। ये भारतीय द्वारा टी20 में संयुक्त रुप से सबसे तेज शतक है।​

​इस खिलाड़ी की जगह शामिल हुए उर्विल पटेलImage Credit : IPL/BCCI/X02 / 06

​इस खिलाड़ी की जगह शामिल हुए उर्विल पटेल

​उर्विल पटेल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में चोटिल हुए वंश बेदी की जगह शामिल हुए हैं। वंश बेदी को उल्टे हाथ में चोट लग गई है और वे बाहर हो गए हैं। वंश विकेटकीपर बल्लेबाज थे।​

​ऋषभ पंत का तोड़ा था रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI/X03 / 06

​ऋषभ पंत का तोड़ा था रिकॉर्ड

​सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड इससे पहले पंत के पास था जिन्होंने 32 गेंदों पर कमाल किया था। हालांकि उर्विल ने 28 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्ड तोड़ दिया था।​

आईपीएल 2025 में रह थे अनसोल्डImage Credit : IPL/BCCI/X04 / 06

आईपीएल 2025 में रह थे अनसोल्ड

​उर्विल पटेल आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें 30 लाख के बेस प्राइज पर भी किसी ने नहीं खरीदा था।​

​प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई सीएसकेImage Credit : IPL/BCCI/X05 / 06

​प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई सीएसके

​चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम का ये साल काफी खराब रहा है। वे केवल 2 मैच जीत पाए हैं।​

​गुजरात टाइटंस ने 2024 में किया था शामिलImage Credit : IPL/BCCI/X06 / 06

​गुजरात टाइटंस ने 2024 में किया था शामिल

​उर्विल पटेल को 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने साथ शामिल किया था। हालांकि गुजरात की टीम ने उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!