अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

अंडर-19 वर्ल्ड कप का मंच तैयार है। 15 जनवरी से इसका शुभारंभ होगा। 15 जनवरी से इसका आगाज होगा। 6 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाए। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में यह वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारतीय अंडर-19 टीम ने सर्वाधिक पांच बार खिताब जीता है। वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे पर छठी बार खिताब जीतने का दारोमदार है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jan 12 2026, 20:47 IST
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic01 / 07

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

अंडर-19 वर्ल्ड कप को भविष्य के सितारों की प्रयोगशाला माना जाता है। यहीं से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर राज किया। विराट कोहली इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। आज हम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे।

इयोन मॉर्गन, सबसे आगेImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic02 / 07

इयोन मॉर्गन, सबसे आगे

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2004 से 2006 के बीच 13 मैच में कुल 606 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि मॉर्गन ने यह रन इंग्लैंड के लिए नहीं बल्कि आयरलैंड अंडर-19 टीम के लिए बनाए हैं। बाद में इंग्लैंड वह इंग्लैंड के लिए खेलने लगे थे और इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान के रूप में भी इतिहास रचा।

बाबर आजम, क्लास और कंसिस्टेंसी का मेलImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic03 / 07

बाबर आजम, क्लास और कंसिस्टेंसी का मेल

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम (2010-2012) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 12 मैच में कुल 585 रन निकले हैं। कम उम्र में उनकी तकनीक और धैर्य ने साफ कर दिया था कि वह भविष्य के बड़े खिलाड़ी बनने वाले हैं।

​सरफराज खान- भारत का युवा रन मशीनImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic04 / 07

​सरफराज खान- भारत का युवा रन मशीन

भारत के सरफराज खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में (2014-2016) 566 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ने उन्हें टूर्नामेंट का खास आकर्षण बनाया। हालांकि, अभी उन्हें भारत के लिए टी20 और वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट डेब्यू किया था।

क्रैग ब्रैथवेट, धैर्य और तकनीक का उदाहरणImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic05 / 07

क्रैग ब्रैथवेट, धैर्य और तकनीक का उदाहरण

वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट (2010-2012) भी 548 रन के साथ टॉप-5 में शामिल हैं। शांत स्वभाव और मजबूत तकनीक के कारण उन्होंने बाद में टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारियां खेलने की पहचान बनाई। साथ ही टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम की कमान भी संभाली।

​फिन ऐलन, आक्रामकता की नई परिभाषाImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic06 / 07

​फिन ऐलन, आक्रामकता की नई परिभाषा

न्यूजीलैंड के फिन ऐलन (2016-2018) ने अपने विस्फोटक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 548 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट और बेखौफ बल्लेबाजी युवा क्रिकेट का नया चेहरा दिखाती है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं और कीवी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देते हैं

वैभव सूर्यवंशी से उम्मीदेंImage Credit : ICC/BCCI/BCCI Domestic07 / 07

वैभव सूर्यवंशी से उम्मीदें

इस टूर्नामेंट में रन बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दबाव में खेलना। टीम के लिए योगदान देना और बड़े मुकाबलों के लिए खुद को तैयार करना। यही वजह है कि यहां चमकने वाले खिलाड़ी आगे चलकर बड़ी पहचान बनाते हैं। भारतीय अंडर-19 टीम के उभरते हुए सितारे आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!