​नेपाल के खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट लेकर रचा नया इतिहास

फटाफट क्रिकेट विश्व कप यानी टी20 वर्ल्ड कप में छोटी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ दी है। नेपाल की टीम ने जहां इंग्लैंड के दांत खट्टे कर दिए थे। वहीं, अब नेपाल के एक खिलाड़ी ने तो नया इतिहास रच दिया। स्कॉटलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने तीन विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो आज तक कोई भी नेपाली खिलाड़ी नहीं कर सका था। आइए विस्तार से जानते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 17 2026, 22:30 IST
नेपाल का स्कॉटलैंड से मुकाबलाImage Credit : AP01 / 07

नेपाल का स्कॉटलैंड से मुकाबला

मुंबई के वानखेड़े में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। दोनों टीमें सुपर-8 से बाहर हैं, लेकिन सम्मान की लड़ाई में आमने-सामने हुईं।

स्कॉटलैंड की तेज शुरुआतImage Credit : AP02 / 07

स्कॉटलैंड की तेज शुरुआत

स्कॉटलैंड की सलामी जोड़ी जॉर्ज मुन्से और जोंस ने सधी हुई शुरुआत की है। जॉर्ज मुन्से ने पहले दो ओवर में दो चौके जड़े हैं। इसके बाद माइकल जोंस ने भी लय पकड़ ली है और स्कॉटलैंड की एक सधी शुरुआत आक्रामक शुरुआत में तब्दील हो गई है। पावरप्ले में स्कॉटलैंड ने 52 रन ठोक दिए। ​

कप्तान ने दिलाई पहली सफलताImage Credit : AP03 / 07

कप्तान ने दिलाई पहली सफलता

नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जॉर्ज मंसी का शिकार कर लिया है। जोंस ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, सोमपाल कामी ने जोंस का विकेट निकाल कर नेपाल को बड़ी सफलता दिलाई। ​

कामी ने लगाई लगामImage Credit : AP04 / 07

कामी ने लगाई लगाम

बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे स्कॉटलैंड पर सोमपाल कामी ने लगा दी। जोंस के बाद मैकमुलेन का विकेट लेकर बैकफुट पर धकेल दिया। सोमपाल कामी ने दो ओवर में नेपाल की वापसी करा दी। जोंस और मैकमुलेन का विकेट निकालने के बाद उन्होंने ब्रूस का भी शिकार कर लिया।

कामी ने चटकाए तीन विकेट Image Credit : AP05 / 07

कामी ने चटकाए तीन विकेट

कामी के दिए झटकों से स्कॉटलैंड नहीं उबर सका और एक बाद एक विकेट गंवाए। अंतिम पांच ओवर में स्कॉटलैंड मात्र 39 रन ही जोड़ पाया और 20 ओवर में स्कॉटलैंड 7 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

कामी ने रचा इतिहासImage Credit : AP06 / 07

कामी ने रचा इतिहास

इन तीन विकटों की मदद से कामी ने नेपाल के लिए वो कर दिया, जो आज तक कोई नहीं कर सका था। दरअसल, वह टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने दीपेंद्र एरी को पीछे छोड़ दिया।

टी20 वर्ल्ड कप में लिए 10 विकेटImage Credit : AP07 / 07

टी20 वर्ल्ड कप में लिए 10 विकेट

एरी ने 7 मैच की 7 पारियों में 8 विकेट चटकाए थे। वहीं सोमपाल 8 मैच की 8 पारियों में 10 विकेट चटका चुके हैं। इसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर तीन विकेट रहा है। जो आज ही के मैच में आया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!