मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल के लिए बेहद खास रहा। इस मुकाबले में उतरने के साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने हार्दिक की कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के पास मुंबई को कम स्कोर पर रोकने का मौका था, लेकिन तिलक वर्मा की शतकीय पारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने 45 गेंद में 101 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। तिलक ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। यह किसी भारतीय का मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक भी है।
कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का यह 32वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए।
हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के लिए 31 मैच में कप्तानी की थी। हार्दिक की कप्तानी में 22 में जीत और 9 में उसे हार मिली थी। हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात को आईपीएल ट्रॉफी जितवाई थी।
गिल के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो 32 मैच में उन्होंने 17 में जीत दर्ज की है जबकि 14 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस आंकड़े में मौजूदा मैच का परिणाम शामिल नहीं है।
शुभमन गिल मौजूदा सीजन में फॉर्म में हैं। लगातार 3 अर्धशतक जड़ चुके गिल 5 मैच में 265 रन बना चुके हैं। इसमें मुंबई के खिलाफ आज के मैच के स्कोर शामिल नहीं हैं।