संजू-तिलक की जोड़ी ने छोड़ी रिकॉर्ड बुक्स में छाप, बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड

Sanju Samson Tilak Verma Record Partnership: अनुभवी संजू सैमसन और युवा तिलक वर्मा की जोड़ी ने शुक्रवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे और निर्णायक टी20 मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 1 विकेट पर 283 रन के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 210 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। सैमसन 56 गेंद में 109 और तिलक वर्मा 47 गेंद में 120 रन बनाकर नाबाद रहे। आइए जानते हैं इन दोनों आतिशी बल्लेबाजों की जोड़ी ने कौन से टी20आई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Nov 15 2024, 23:10 IST
विदेश में सबसे बड़ा स्कोर01 / 07

विदेश में सबसे बड़ा स्कोर

तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने भारतीय टीम को 20 ओवर में 1 विकेट पर 283 रन तक पहुंचाया। यह भारतीय टीम का विदेशी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने विदेश में खेले अंतरराष्ट्रीय टी20 में 244 रन एक मैच में विंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में बनाए थे।

एक साल में तीन टी20आई शतक02 / 07

एक साल में तीन टी20आई शतक

संजू सैमसन ने जोहान्सबर्ग में अपने टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ा जो कि साल 2024 में और पांच मैच के अंतराल में उनके बल्ले से निकला है। संजू एक साल में अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए हैं।

पहली बार एक T20I पारी में दो शतक03 / 07

पहली बार एक T20I पारी में दो शतक

अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में एक पारी में दो शतक पहली बार लगे हैं। ये कारनामा संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी ने किया। सैमसन ने 109*(56) और तिलक वर्मा 120*(47) रन बनाकर नाबाद रहे।

टी20आई में सबसे बड़ी साझेदारी04 / 07

टी20आई में सबसे बड़ी साझेदारी

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने कायम कर दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंद में नाबाद 210 रन की साझेदारी की। इससे पहले रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की जोड़ी ने 190 रन जोड़े थे।

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के05 / 07

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स में कायम कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 23 छक्के अपनी पारी में जड़े। जिसमें से 10 तिलक वर्मा, 9 संजू सैमसन और 4 अभिषेक शर्मा ने जड़े।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के06 / 07

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड की तिलक वर्मा ने बराबरी कर ली। रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा 10-10 छक्के के साथ पहले पायदान पर साझा रूप से पहुंच गए हैं।

लगातार शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर07 / 07

लगातार शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर

तिलक वर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार दो शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें प्लेयर हैं। उनसे पहले फ्रांस के गुस्ताव मेकॉन, दक्षिण अफ्रीका के रिली रूसो, इंग्लैड के फिल साल्ट, भारत के संजू सैमसन ने ये कारनाम किया था। भारत के दो बल्लेबाजों ने महज 5 मैच के अंतराल में इस स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!