टेस्ट टीम में एंट्री के बाद सुदर्शन ने बताया अपना अगला लक्ष्य

Sai Sudharsan: गुजरात टाइटन्स का आईपीएल 2025 में सफर शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रन के अंतर के हार के साथ सफर थम गया। एलिमिनेटर मुकाबले में युवा साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए सबसे बड़ी 80 रन की पारी खेली। जब तक सुदर्शन पिच पर टिके थे गुजरात की जीत की संभावनाएं भी बनी हुई थीं लेकिन उनके आउट होते ही मैच पूरी तरह पलट गया और मुंबई ने क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया। सुदर्शन के लिए आईपीएल 2025 बेहद यादगार रहा। ऐसे में उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपने नए लक्ष्य के बारे में चर्चा करते हुए अगले साल भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में खेलने की संभावनाओं के बारे में बयान दिया है।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 31 2025, 20:39 IST
सीजन में बनाए 750+ रन01 / 05

सीजन में बनाए 750+ रन

साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैच की 15 पारियों में 54.21 के औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे। इस दौरान सुदर्शन ने एक शतक और 6 अर्धशतक जड़े। नाबाद 108* उनका सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

इंडिया के लिए कर चुके हैं डेब्यू02 / 05

इंडिया के लिए कर चुके हैं डेब्यू

साई सुदर्शन भारत के लिए वनडे और टी20 डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2023 में केएल राहुल की कप्तानी में तीन मैच की वनडे सीरीज में 63.50 के औसत से 127 रन बनाए थे। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 62 उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

गिल की कप्तानी में किया टी20 डेब्यू03 / 05

गिल की कप्तानी में किया टी20 डेब्यू

साई सुदर्शन को साल 2024 में जिंबाब्वे दौरे पर टी20 डेब्यू का मौका मिला था। सुदर्शन ने पांच मैच की सीरीज में एक मैच में शिरकत की थी लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

​टेस्ट टीम में मिला है पहली बार मौका04 / 05

​टेस्ट टीम में मिला है पहली बार मौका

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल सकते हैं।

​क्या टी20 विश्व कप पर है नजर05 / 05

​क्या टी20 विश्व कप पर है नजर

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद क्या साई सुदर्शन की नजर अगले साल भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप पर है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि टी20 बल्लेबाज के तौर पर मुझे अभी बहुत से सुधार करने हैं, जब मैं फिर से टी20 क्रिकेट खेलूंगा तो मुझे कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा, इसलिए मैं इस पर ज़्यादा ध्यान दे रहा हूं- जब मुझे मौका मिलेगा, तो मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!