रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में दमदार पारी खेली है। रोहित ने केवल 94 गेंदों पर 156 रनों की दमदार पारी खेली।
रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए मैच खेल रहे थे। वे जयपुर में सिक्किम के खिलाफ भाग ले रहे थे।
रोहित शर्मा ने इस पारी में छक्कों की झड़ी लगा दी है। रोहित ने कुल 9 छक्के जड़े हैं और सिक्किम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है।
रोहित शर्मा ने इस मैच में लिस्ट ए में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। रोहित ने 156 रन बनाए हैं और वे लय में नजर आ रहे थे।
रोहित के शतक की बदौलत मुंबई की टीम ने आसानी से सिक्किम के खिलाफ मैच जीत लिया है। उन्होंने 236 रनों का टार्गेट केवल 30.3 ओवर में हासिल कर लिया है।
रोहित शर्मा लगातार अच्छे फॉर्म से गुजर रहे हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और इसके बाद द.अफ्रीका के खिलाफ भी दमदार पारी खेली।