पथुम निसंका ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़े दो विराट रिकॉर्ड

Pathum Nissanka's Record Century: श्रीलंका के 27 साल के युवा सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 के सुपर फोर राउंड के आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यादगार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निसंका की 58 गेंद में 107 रन की शतकीय पारी की 5 विकेट पर 202 रन बना सकी और मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद हार जीत का फैसला सुपर ओवर में हुआ। निसंका ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए उनकी यादगार शतकीय पारी और मैच में बनाए रिकॉर्ड्स पर नजर डालें।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Sep 27 2025, 05:52 IST
जड़ा 52 गेंद में यादगार शतक01 / 08

जड़ा 52 गेंद में यादगार शतक

​श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले में 107 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से अपने टी20आई करियर का पहला शतक पूरा किया। 107 रन बनाकर वो 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होते ही मैच श्रीलंका के हाथ से फिसल गया और 20 ओवर के बाद टाई समाप्त हुआ।​

02 / 08

बने टी20 एशिया कप के तीसरे शतकवीर

पथुम निसंका टी20 एशिया कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी शतक टी20 एशिया कप इतिहास का तीसरा शतक है। उनसे पहले हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात ने साल 2016 में ओमान के खिलाफ शतक जड़ा था। इसके बाद साल 2022 में विराट कोहली टी20 विश्व कप इतिहास के दूसरे शतकवीर बने थे। अब इस सूची में निसंका का नाम भी दर्ज हो गया है।

03 / 08

टी20 एशिया कप में दूसरा बड़ा स्कोर

पथुम निसंका शुक्रवार को भारत के खिलाफ 107 रन बनाके बाद टी20 एशिया कप के इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 122 और बाबर हयात ने 2016 में 122 रन की पारी खेली थी।

04 / 08

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

​पथुम निसंका अपनी 107 रन की शतकीय पारी के बल पर टी20 एशिया कप के इतिहास में विराट कोहली को पछाड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। विराट ने 10 मैच की 9 पारी में चार बार नाबाद रहते हुए 85.80 के औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए थे। अब निसंका के नाम 12 मैच की 12 पारियों में 434 रन 39.45 के औसत और 138.65 के स्ट्राइक रेट के साथ दर्ज हो गए हैं।​

05 / 08

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

​पथुम निसंका टी20 एशिया कप के इतिहास में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। निसंका के नाम टी20 एशिया कप में पचास या उससे ज्यादा रन की पांच पारियां दर्ज हो गई हैं। भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़कर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली के नाम टी20 एशिया कप में पचास रन से ज्यादा की चार पारियां दर्ज हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।​

06 / 08

तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे श्रीलंकाई

​पथुम निसंका भारत के खिलाफ दुबई में टी20आई शतक जड़कर तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने और कुसल परेरा ने ये कारनामा कर चुके हैं। निसंका ने साल 2021 में अपना पहला टेस्ट, 2022 में वनडे और 2025 में टी20आई शतक जड़ा। उनके नाम वनडे में 7 और टेस्ट में 4 शतक दर्ज हैं।

07 / 08

हार के बाद भी चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

श्रीलंका की सुपर ओवर में टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद पथुम निसंका को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निसंका एशिया कप 2025 में मैच गंवाने के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

08 / 08

एशिया कप 2025 में ऐसा रहा प्रदर्शन

पथुम निसंका का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 6 मैच की 6 पारी में 43.50 के औसत और 160.12 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। रनों की रेस में अभिषेक शर्मा (309 रन) के बाद वो दूसरे पायदान पर हैं।