पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पॉवरप्ले में तीन ओवर किए और तीनों ओवर की पहली गेंद पर एक विकेट लिए हैं।
पैट कमिंस की गेंदबाजी के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम की हालत खराब हो गई है। टीम ने 28 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए हैं। इसके चलते टीम की हालत खराब हो गई है।
पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने पॉवरप्ले में तीन विकेट लिए हैं। आज तक ऐसा कोई भी गेंदबाजी कप्तान नहीं कर पाया है।
पैट कमिंस का ये साल हालांकि अब तक कुछ खास नहीं रहा है। कमिंस ने अब तक आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 13 विकेट ले लिए हैं। वे टीम के टॉप विकेटटेकर रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की हालत खराब हो गई है। टीम अभी तक केवल 3 मैच जीत पाई है और प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है।