7 हार के बाद भी प्लेऑफ के लिए ऐसे क्वालिफाई करेगी मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians Playoffs Scenario: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का परफॉर्मेंस अब तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने अब तक इस सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं। इसमें से सिर्फ 3 में उसे जीत मिली है और 7 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 8 2026, 15:06 IST
पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है मुंबईImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है मुंबई

IPL 2026 में 10 मुकाबलों में 7 हार के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है। वह सिर्फ लखनऊ की टीम से पॉइंट टेबल में ऊपर है, जिसने भी 10 में से सिर्फ 3 जीत हासिल की है। हालांकि, नेट रन रेट में वह मुंबई से नीचे है।

प्लेऑफ से बाहर होने का मंडरा रहा है खतराImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

प्लेऑफ से बाहर होने का मंडरा रहा है खतरा

7 हार के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, मुंबई अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। बस मुंबई को अपने आने वाले मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि मुंबई प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है।

अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है मुंबईImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है मुंबई

मुंबई इंडियंस के इस सीजन में 10 मैच हो चुके हैं। अब उसे लीग में सिर्फ 4 मैच और खेलने हैं। अगर मुंबई इन चारों मैंचों में जबरदस्त प्रदर्शन करती है और सभी मैचों में विरोधी टीमों को मात दे देती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है।

टॉप की टीमें भी हारने लगी हैं अपना मुकाबलाImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

टॉप की टीमें भी हारने लगी हैं अपना मुकाबला

शुरुआत में टॉप की टीमें लगातार जीत रही थीं, लेकिन सीजन के दूसरे पहर में अब टॉप की टीमें भी अपना मुकाबला हारने लगी हैं। इससे प्लेऑफ के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अगर टॉप की टीमें आगे भी अपने मुकाबले हारती हैं तो मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना आसान हो सकता है।

अगर टॉप तीन टीमें जीत जाएं 9 या उससे ज्यादा मुकाबलाImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

अगर टॉप तीन टीमें जीत जाएं 9 या उससे ज्यादा मुकाबला

अगर टॉप की तीन टीमें अपने 14 लीग मैचों में से 9 या उससे ज्यादा मुकाबला जीत जाती हैं तो चौथी टीम 14 अंक पाकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। मुंबई के लिए प्लेऑफ में जगह इसी तरह बन सकती है। अगर टॉप की तीन टीमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद 9 से ज्यादा मुकाबले जीत जाते हैं।

मुंबई इंडियंस के बाकी बचे मैचImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

मुंबई इंडियंस के बाकी बचे मैच

मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला 10 मई को आरसीबी के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में, 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में, 20 मई को केकेआर के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

पॉइंट टेबल में कौन किस नंबर परImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

पॉइंट टेबल में कौन किस नंबर पर

इस समय पॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीतकर 14 अंक लेकर पहले नंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।

राजस्थान और गुजरात ने भी जीते हैं 6 मुकाबलेImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

राजस्थान और गुजरात ने भी जीते हैं 6 मुकाबले

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने भी 10 में से 6 मैच जीते हैं और दोनों के 12-12 अंक हैं। हालांकि, रन रेट के मामले में दोनों टीमें पंजाब और आरसीबी से पीछे हैं। जबकि सीएसके 10 में से 5 मैच जीतकर छठे स्थान पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!