भारत अपने कैलेंडर साल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगा, जिसमें वे तीन वनडे और पांच T20I मैच खेलेंगे। T20I सीरीज ICC T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर होगी, जिसमें भारत पहले से ही डिफेंडिंग चैंपियन है। ये सीरीज 11 जनवरी से महीने के अंत तक चलेगी।
भारतीय टीम के पास इसके बाद 7 फरवरी से 8 मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप बचाने की जिम्मेदारी होगी। टीम अगर ऐसा कर लेती है तो वे टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
इसके बाद आईपीएल खत्म होने के बाद जून में अफगानिस्तान की टीम भारत आने वाली है। इसमें भारत एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलने वाली है।
भारतीय टीम इसके बाद इंग्लैड के खिलाफ जुलाई में उनके घर पर जाकर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
भारत की टेस्ट टीम अपना पहला मैच अगस्त में खेलेगी। इसमें वे 2 मैच खेलने वाले हैं वो भी श्रीलंका जाकर।
भारतीय टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज सितंबर में खेलने वाली है।
भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इसमें वे 3 वनडे, 2 टेस्ट मैच और 5 टी20 मैच खेलने वाली है।
भारतीय टीम अपना आखिरी मैच दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। टीम लंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।