वो झूठ बोल रहा है, फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव का न्यूजीलैंड के कप्तान पर बयान

Suryakumar Yadav Press Conference: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच (India vs New Zealand Final) से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कुछ बड़े और पेचीदा सवालों के जवाब भी दिए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्या कुछ कहा और कैसे उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के एक बयान को हल्के में उड़ा दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल से पहले क्या कुछ कहा, यहां जानते हैं।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Mar 7 2026, 19:16 IST
फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव की मीडिया से बातचीतImage Credit : X01 / 08

फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव की मीडिया से बातचीत

Suryakumar Yadav Press Conference Before Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले परंपरा के मुताबिक दोनों कप्तान मीडिया के प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए और सवालों के जवाब दिए। जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत की तो उन्होंने काफी दिलचस्प चीजें कहीं।

आखिरी मिचेल सैंटनर ने ऐसा क्या कहा थाImage Credit : X02 / 08

आखिरी मिचेल सैंटनर ने ऐसा क्या कहा था

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि उनकी टीम चाहेगी कि वे फाइनल मे टीम इंडिया को 250 के स्कोर से नीचे किसी भी तरह रोके।

सैंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव ने ली चुटकीImage Credit : X03 / 08

सैंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव ने ली चुटकी

जब सूर्यकुमार यादव की मीडिया से बातचीत करने की बारी आई और उनसे ये सवाल हुआ कि सैंटनर ने उन्हें 250 रन से नीचे रोकने की बात कही है। तो इस पर सूर्यकुमार ने हंसते हुए कहा- वो झूठ बोल रहा है।

वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे या नहीं, क्या बोले सूर्याImage Credit : AP04 / 08

वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे या नहीं, क्या बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव से वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी सवाल किया गया कि क्या फाइनल में उनको मौका दिया जाएगा। इस पर सूर्यकुमार ने वरुण का बचाव किया और कहा कि वो दुनिया का नंबर.1 बॉलर है। लेकिन जब फाइनल की प्लेइंग 11 में क्या उनको जगह मिलेगी, इस पर सूर्या ने परहेज किया और हंसते हुए कहा कि आप सब कुछ यहीं जानना चाहते हो।

अहमदाबाद में दो बड़े मैच हारने पर क्या बोले कप्तानImage Credit : AP05 / 08

अहमदाबाद में दो बड़े मैच हारने पर क्या बोले कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद के मैदान पर काली मिट्टी की पिच पर खेलते हुए दो बड़े मुकाबले हार चुके हैं जिसमें 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और इसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच भी शामिल रहा। इस सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम लाल और काली मिट्टी दोनों ही जगह रन बना चुकी है और पहले जो हो चुका, वो हो चुका। अब हम आगे की सोचकर रणनीति बना रहे हैं।

कोच गौतम गंभीर ने दी है एक बड़ी नसीहतImage Credit : PTI06 / 08

कोच गौतम गंभीर ने दी है एक बड़ी नसीहत

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कोच गौतम गंभीर ने अपने अनुभव से सीख लेते हुए सभी खिलाड़ियों से कहा है कि कोई भी निजी आंकड़े पूरे करने के लिए नहीं खेलेगा, सब टीम के लिए खेलेंगे, तभी जीत हासिल हो सकेगी।

ड्रेसिंग रूप में मेरी कोई नहीं सुनताImage Credit : AP07 / 08

ड्रेसिंग रूप में मेरी कोई नहीं सुनता

इसके अलावा उनसे एक ये भी सवाल किया गया कि क्या ड्रेसिंग रूम में उनकी बातों को खिलाड़ी सुनते और समझते हैं। तो इस पर सूर्या ने बहुत मजाकिया अंदाज में कहा कि जब मैं टीम में कप्तान के रूप में जुड़ा था तभी मैं समझ गया था कि ये सब अपनी मर्जी से चीजें करने वाले लोग हैं इसलिए मैं ज्यादा किसी को कुछ नहीं कहता, जहां जरूरत होती है वहीं बोलता हूं, वरना बाकी वो सब लोग खुद हैंडल कर लेते हैं।

फाइनल में भारत टीम में क्या बदलाव कर सकता हैImage Credit : AP08 / 08

फाइनल में भारत टीम में क्या बदलाव कर सकता है

बेशक सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 को लेकर कोई खास संकेत नहीं दिया लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम प्रबंधन फाइनल मैच में वरुण चक्रवर्ती की जगह अहमदाबाद की पिच को देखते हुए कुलदीप यादव को खिलाने के पक्ष में हैं। क्योंकि पिछले 5 मैचों में वरुण ने हर मुकाबले में सिर्फ 1-1 विकेट ही लिया है और जमकर रन लुटाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!