हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई के ड्रेसिंग रूम में बवाल, टीम से निकालने की मांग

Hardik Pandya Mumbai Indians Rumours: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। मुंबई के बाहर होने के बाद टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर लगातार फजीहत हो रही है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 15 2026, 19:12 IST
MI ने 2020 में जीता था आखिरी खिताबImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

MI ने 2020 में जीता था आखिरी खिताब

मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आखिरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। इस बात को अब 6 साल हो चुके हैं। इस सीजन भी मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

पिछले 3 मैचों से नजर नहीं आ रहे नियमित कप्तानImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

पिछले 3 मैचों से नजर नहीं आ रहे नियमित कप्तान

मुंबई इंडियंस के पिछले तीन मुकाबलों से टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ रहे हैं। हार्दिक पीठ में दर्द बताकर टीम से बाहर हुए थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके बाहर होने की तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

हार्दिक को लेकर ड्रेसिंग रूम में बवालImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

हार्दिक को लेकर ड्रेसिंग रूम में बवाल

चर्चा यहां तक चल रही है कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पांड्या को लेकर बवाल चल रहा है। खबर आ रही है कि हार्दिक को टीम में ना शामिल किए जाने की वजह पीठ का दर्द नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में चल रहा विवाद है।

टीम से बाहर करने की मांगImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

टीम से बाहर करने की मांग

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या को लेकर कठोर और स्पष्ट सुझाव दे दिया है। इस बात को सुनकर हार्दिक पांड्या भी शायद खुश नहीं होंगे।

हार्दिक को कर दिया जाए रिलीजImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

हार्दिक को कर दिया जाए रिलीज

वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर दे। सहवाग का कहना है कि अगर टीम और ड्रेसिंग रूम में विवाद और मनमुटाव चल रहा है तो फ्रेंचाइजी को हार्दिक को लेकर कड़े फैसले करने चाहिए ।

सहवाग ने क्या बोलाImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

सहवाग ने क्या बोला

वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि क्रिकेट के नजरिए से बात किया जाए तो उन्हें टीम में होना चाहिए और मुंबई इंडियंस को अगले सीजन के लिए भी उन्हें रिटेन करना चाहिए। हालांकि, अगर खेल से इतर ड्रेसिंग रूम में तनाव और आपसी मतभेद चल रहा है तो उन्हें तुरंत रिलीज कर देना चाहिए।

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं सहवागImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं सहवाग

इन सबके बीच हार्दिक पांड्या को वीरेंद्र सहवाग IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं। हार्दिक को इस टाइम मुंबई इंडियंस से 16.35 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबके IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रिषभ पंत हैं, जिन्हें लखनऊ की टीम में 27 करोड़ रुपये मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की आई थी खबरImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की आई थी खबर

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, जब विवाद बढ़ा और खबरें चलने लगीं तो उन्होंने फिर से मुंबई इंडियंस को फॉलो बैक कर लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!