राजकोट टेस्ट में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड के कप्तान के लिए बेहद खास है। दरअसल यह उनके करियर का 100वां टेस्ट है। आइए जानते हैं इस मुकाबले में किन 5 खिलाड़ी पर सबकी नजर होगी।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 14 2024, 17:50 IST
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स Image Credit : ICC01 / 05

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। बहुत कम खिलाड़ी होते हैं जो टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल कर पाते हैं। स्टोक्स अपने इस खास पल को यादगार बनाना चाहेंगे।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह Image Credit : ICC02 / 05

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

विशाखापट्टनम टेस्ट में बुमराह 9 विकेट लेकर जीत के हीरो बने थे। इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो बुमराह की गेंदबाजी पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। वह 2 मैच में 15 विकेट लेकर लीडिंग विकेटटेकर बने हुए हैं।

ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल Image Credit : ICC03 / 05

ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल

विशाखापट्टनम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने उस वक्त दोहरा शतक जड़ा था जब बाकी खिलाड़ी 50 रन का आंकड़ा भी छू नहीं पाए थे। ऐसे में यशस्वी की बल्लेबाजी पर टीम इंडिया की हार या जीत निर्भर करेगी। जायसवाल ने 290 गेंद में 209 रन की पारी खेली थी।

रोहित शर्मा Image Credit : ICC04 / 05

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा दो शुरुआती टेस्ट मैच में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को अगर इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाना है तो हिटमैन को अपना रंग दिखाना होगा। रोहित अब तक 2 मैच में केवल 90 रन ही बना सके हैं।

500वां विकेट हासिल कर सकते हैं रविचंद्रन अश्विन Image Credit : ICC05 / 05

500वां विकेट हासिल कर सकते हैं रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 499 विकेट ले चुके हैं। वह 500 विकेट की उपलब्धि से बस एक कदम दूर हैं और राजकोट में 500 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा पूरा कर सकते हैं। उनसे ज्यादा केवल अनिल कुंबले के पास 619 विकेट हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!