दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया है। वे दुनिया की टी20 में नंबर एक की गेंदबाज बन गई हैं।
दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के पहले ही मैच में कमाल कर दिया था। दीप्ति ने मैच में केवल एक विकेट लिया था लेकिन 4 ओवर में केवल 20 रन ही दिए थे।
मैच की बात करें तो इसे भारतीय टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया था। टीम इंडिया ने 120 रनों का टार्गेट केवल 12.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
दीप्ति शर्मा ने नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को केवल एक अंक से पछाड़ दिया है। एनाबेल के 736 अंक है।
दीप्ति शर्मा इससे पहले महिला विश्व कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थी। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था।
दीप्ति शर्मा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करवा लिया है। वे आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं।