चेन्नई सुपर किंग्स के चिन्ना थाला यानि सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में इस टीम की अब तक की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनके इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जिसके बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन इस टीम में रैना ने अपने कप्तान को ही नहीं चुना है। (साभार-IPL)
सुरेश रैना ने चेन्नई की जो ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमे 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। रैना ने मुथैया मुरलीधरन को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा एल्बी मॉर्कल, माइकल हसी और डग बोलिंगर को उन्होंने जगह दी है। (साभार-IPL)
रैना ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का नाम नहीं है। धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई का फुल टाइम कप्तान बनाया गया था। सीएसके की बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनिंग करने वाले गायकवाड़ इस टीम के रीढ़ हैं। (साभार-IPL x)
साल 2022 में सुरेश रैना ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन साल 2021 में जब चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी तो वह उस टीम का हिस्सा थे। धोनी के बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। (साभार-IPL X)
रन बनाने के मामले में भी वह सीएसके के दूसरे सफल बल्लेबाज हैं। रैना ने इस टीम के लिए 176 मैच में 4,687 रन बनाए हैं जो धोनी के 4,699 के बाद दूसरा सर्वाधिक रन है। (साभार-IPL X)
रैना के इस प्लेइंग इलेवन में अंबाती रायडू का भी नाम नहीं है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में चुना है। (साभार-IPL X)
CSK ALL Time Playing XI: एमएस धोनी, मुरली विजय, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, सुरेश रैना, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, एल्बी मोर्कल, डग बोलिंगर, शादाब जकाती, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, एलपी बालाजी, मोहित शर्मा, मुथैया मुरलीधरन (इम्पैक्ट प्लेयर)