इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा और 26 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल की पांच बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में उतरेगी। उनकी कप्तानी में ही टीम ने पांच बार चैम्पियन बनी है। आईपीएल के नए सीजन में सीएसके की टीम माही की कप्तानी में उतरेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के टॉप स्कोरर की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। वे 250 मैचों में 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं।
क्रिकेट मैदान पर विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देने वाले स्टार एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। वे इस बार बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने नए लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक के साथ आईपीएल के 17वें सीजन में उतरेंगे। वे लंबे-लंबे बालों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, अब वे एक बार फिर लंबे बालों के साथ मैदान पर नजर आएंगे। हालांकि, धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।