भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा एक और इतिहास

Bhuvneshwar Kumar Record in IPL: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेल रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच दिया है। 36 वर्षीय भुवी लीग के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। साल 2011 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद भुवी को इस मुकाम पर पहुंचने में 16 साल लगे। आइए जानते हैं कैसा रहा है उनका IPL करियर?

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 7 2026, 20:23 IST
आईपीएल में 200 मैच खेलने 12वें खिलाड़ी01 / 07

आईपीएल में 200 मैच खेलने 12वें खिलाड़ी

​भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में 200 मैच खेलने वाले कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी(278), विराट कोहली(277), रोहित शर्मा(277),रवींद्र जडेजा(264), दिनेश कार्तिक(257), शिखर धवन(222), रविचंद्रन अश्विन(221), अजिंक्य रहाणे(207), सुरेश रैना(205), रॉबिन उथप्पा(205), अंबाती रायुडू (205) इस मुकाम पर पहुंच सके थे।​

200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज02 / 07

200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज

​भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही हासिल की।

ऑरेंज कैप की रेस में हैं सबसे आगे03 / 07

ऑरेंज कैप की रेस में हैं सबसे आगे

भुवनेश्वर कुमार मौजूदा आईपीएल सीजन में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले भुवनेश्वर कुमार ने सीजन में खेले 9 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। भुवी विकेटों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पास रिकॉर्ड तीसरी बार पर्पल कैप जीतने का शानदार मौका है।​

साल 2011 में किया था डेब्यू04 / 07

साल 2011 में किया था डेब्यू

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य रहे और अब आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। अपने 16 साल के करियर में भुवी ने तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।​

लगातार दो बार जीती पर्पल कैप05 / 07

लगातार दो बार जीती पर्पल कैप

भुवनेश्वर कुमार ने लगातार दो बार आईपीएल में पर्पर कैप जीतने वाले एकलौत गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2016 और 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी। साल 2016 में भुवी ने 23 विकेट और 2017 में 26 विकेट अपने नाम किए थे।​

तीसरी बार पर्पल कैप पर है नजर06 / 07

तीसरी बार पर्पल कैप पर है नजर

भुवनेश्वर कुमार दो बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं अगर मौजूदा सीजन में भुवी ये अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे तो लीग के इतिहास में तीन बार पर्पल कैप पर कब्जा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।​

ऐसा रहा है आईपीएल करियर07 / 07

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

​भुवनेश्वर कुमार आईपीएल करियर में अबतक खेले 200 मैच में खबर लिखे जाने तक 7.7 की इकोनॉमी से 215 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। लीग के इतिहास में भुवी 200 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले पेसर भी मौजूदा सीजन में बने हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!