मार्श और हेड की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में बना दिया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से है। करो या मरो के मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान मार्श की वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर रिकॉर्ड बना दिया। मार्श और हेड दोनों फिफ्टी जड़ी।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 16 2026, 21:42 IST
मिचेल मार्श की हुई वापसीImage Credit : AP01 / 07

मिचेल मार्श की हुई वापसी

पल्लेकेले के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाया। श्रीलंका ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के अच्छी खबर यह रही कि कप्तान मिचेल मार्श की वापसी हुई।

हेड की ताबड़तोड़ पारी Image Credit : AP02 / 07

हेड की ताबड़तोड़ पारी

मार्श और हेड ओपनिंग करने आए। पहले ही ओवर से दोनों ने तेज बल्लेबाजी करने का इरादा साफ कर दिया था। पहले ही ओवर में 16 रन बने। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दोनों ने यह जाहिर कर दिया था कि वह करो या मरो के मुकाबले के लिए तैयार होकर आए हैं.

मार्श ने एक ओवर में जड़े पांच चौके Image Credit : AP03 / 07

मार्श ने एक ओवर में जड़े पांच चौके

हेड तो एक छोर से रन बना ही रहे थे। दूसरे छोर से कप्तान ने भी रंग बदले और तीक्षणा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़े। छठे ओवर में कुल 20 रन बने।

दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारीImage Credit : AP04 / 07

दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी

तेज खेलते हुए ट्रेविस हेड ने 27 गेंद पर 7 चौका और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 पारियों के बाद हेड का यह अर्धशतक आया। इस फिफ्टी की वहज से ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास Image Credit : AP05 / 07

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

मार्श और हेड के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 8.2 ओवर में 100 रन जोड़े। इस दौरान कुल 19 बाउंड्री लगी, जिसमें 14 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका की धरती पर इतिहास रच दिया।

श्रीलंका की धरती पर बनाया पहला टीम शतकImage Credit : AP06 / 07

श्रीलंका की धरती पर बनाया पहला टीम शतक

दरअसल, श्रीलंका की धरती पर T20 वर्ल्ड कप में टीम का अब तक का सबसे तेज 100 रन की साझेदारी रही। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवीं 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप की।

पाकिस्तान की बराबरी की Image Credit : AP07 / 07

पाकिस्तान की बराबरी की

इस शतकीय साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!