एशिया कप 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। पाकिस्तान ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में टूर्नामेंट को और किसी देश में ट्रांसफर किया जा सकता है।
भारत में अगर टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होता है तो यूएई मेजबानी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि टूर्मामेंट के हाईब्रिड मॉडल पर आयोजन पर भी चर्चा चल रही है।
एशिया कप 2025 का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें 6 टीमें भाग लेंगी। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें होंगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज 10 सितंबर को हो सकता है। टूर्नामेंट को प्रमोशन की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।
टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख पर एसीसी अगले सप्ताह मुहर लगा सकती है। एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।
एशिया कप 2025 के प्रमोशन के लिए जो पोस्टर जारी किया गया है उसमें पाकिस्तान के कप्तान की तस्वीर नहीं है। इस वजह से मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है।
प्रशंसकों को एशिया कप का बेसब्री से इंतजार है। पहली बार एक दशक में भारतीय टीम एशिया कप में रोहित और विराट के बगैर उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को टूर्नामेंट में मिलेगी।