बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी और लेग स्पिनर प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर आउट कर 8.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस मैच में सबसे कम स्कोर लेकर कई अन्य बड़े रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं महिला एशिया कप के भारत और पाकिस्तान मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में।
Sep 06, 4:05 AMFastest Hundred Of CPL T20: वेस्टइंडीज में होने वाली कैरेबियाई प्रीमियर लीग कई सालों से चल रही है। इस लीग में आंद्रे रसेल से लेकर महान क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेलते आए हैं, लेकिन इतने सालों में जो कमाल इस लीग में कोई नहीं कर सका, वो एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की जिन्होंने सबसे तेज टी20 शतक का सीपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Sep 04, 9:59 AMJoe Root Record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ना सिर्फ बल्लेबाजी में आए दिन कमाल दिखाते हैं, बल्कि जैसे ही वो टेस्ट कप्तान के रूप में वापस लौटे, उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रनों से बड़ी जीत दर्ज की, जिसके साथ ही रूट ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
Aug 31, 10:26 AM15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीफ ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ सिर्फ 42 गेंद में 50 रन पूरे किए। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 57 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही अपनी इस तूफानी पारी की बदौलत अभिमन्यु ईश्वरन के साथ ओपनिंग विकेट की साझेदारी को 100 रन तक पहुंचाने में मदद की। आइए विस्तार से जानते हैं।
Aug 31, 7:18 AMSonal Dinusha World Record: श्रीलंका के मीडिल ऑर्डर के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में तीन शतक जड़े। दूसरे और निर्णायक कोलंबो टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली और भारत को जीत से दूर रखा। इस पूरी सीरीज में दिनुशा ने चार पारियों में कुल 420 रन बनाए। दिनुशा ने अपनी उम्दा बल्लेबाजी के चलते एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने जो रूट का पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। आइए जानते हैं सोनल दिनुशा ने क्या नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
Aug 27, 12:38 PMकोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने विशाल स्कोर बनाया। इसमें देवदत्त पडिक्कल के बाद भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने ऐतिहासिक नाबाद 115 रन की पारी खेली। नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरैल ने इस शतक की बदौलत टेस्ट क्रिकेट नया इतिहास रच दिया। जुरैल ने अपनी पारी के दौरान कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज कराए।
Aug 25, 2:54 AMRishabh Pant Breaks Record Of MS Dhoni: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच (IND vs SL 2nd Test) के दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहली पारी में भारत के स्कोर को काफी बड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें अहम योगदान रहा लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल का, लेकिन मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी जोरदार बल्लेबाजी की और फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।
Aug 24, 7:42 AMशुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक शानदार उपलब्धि हासिल की। इसके चलते गिल का नाम सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हो गया। उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत धीरे-धीरे और संभलकर की थी। आइए जानते हैं गिल ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया।
Aug 23, 9:45 AMTest Playing XI: चेतेश्वर पुजार ने वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। मजे की बात यह है कि पुजारा की इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है। 11 में से 5 खिलाड़ी भारतीय टीम से हैं जबकि साउथ अफ्रीका से केवल एक खिलाड़ी को उन्होंने चुना है। बाकी 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से चुने गए हैं और एक नाम इंग्लैंड से है। चलिए जानते हैं कि पुजार की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कैसी है?
Aug 22, 12:02 PMजो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए तीन मैच की सीरीज पहले टेस्ट में पारी और 103 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 238 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में महज 135 रन बना सकी और मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद जानिए कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका का ताजा हाल? कौन सी टीम है किस पायदान पर? (फोटो क्रेडिट AI Generated)
India Match Winner: गॉल टेस्ट जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर 23 अगस्त से शुरू हो रहे कोलंबो टेस्ट पर है। गिल एंड कंपनी के सामने सुनहरा मौका है कि वह कोलंबो में भी मेजबान को हराकर 2 मैच की टेस्ट सीरीज अपने नाम करे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और भी मजबूत करे। गॉल में टीम इंडिया की ओर से देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार जीत के हीरो के तौर पर सामने आए थे। कोलंबो में टीम इंडिया के 5 ट्रंप कार्ड पर जीत की जिम्मेदारी रहेगी।
Aug 21, 12:15 PMODI World Cup 2027 Dream Team India: अगला साल क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है जब दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 (वनडे फॉर्मेट) खेला जाएगा। उस विश्व कप के लिए टीम इंडिया का प्रबंधन अभी से खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने में जुट गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने अपनी पसंद की ड्रीम टीम चुनी है जो वर्ल्ड कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
Aug 21, 6:34 AMशुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की और पहला मैच 165 रन के अंतर से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं है। ऐसे में उसकी नजर सीरीज में 2-0 के अंतर से मेजबान श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर है। ऐसे में भारतीय टीम पहले टेस्ट की अपनी कमियों को दूर करके मैदान पर उतरना चाहेगी। ऐसे में टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है टीम इंडिया की 23 अगस्त से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11?
Aug 20, 11:13 PMशुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में विजयी शुरुआत की है। मैच में टीम इंडिया ने 165 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट में हार और श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की गॉल टेस्ट में जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं टीम इंडिया की पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका का ताजा हाल? कौन सी टीम है किस पायदान पर? (फोटो क्रेडिट BCCI X)
Aug 19, 11:39 AMManav Suthar Record: गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच (IND vs SL 1st Test) में मेजबान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें दिन जबरदस्त जीत दर्ज की और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय गया भारतीय स्पिनर मानव सुथार को, जो अपने टेस्ट करियर का दूसरा ही मैच खेल रहे थे। मानव ने इस मुकाबले में नया इतिहास रच दिया है।
Aug 19, 8:49 AMRishabh Pant Sixes World Record: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान पर जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच (India vs Sri Lanka 1st Test) के चौथे दिन आखिरकार फैंस को वो ऋषभ पंत देखने को मिले जिसका उनको इंतजार था। अपने तेजतर्रार अंदाज में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ना सिर्फ पचासा लगाया बल्कि टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है।
Aug 18, 9:28 AM18 अगस्त... 18 नंबर की जर्सी... और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल। विराट कोहली के करियर की कहानी में '18' सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है। 2008 में जिस युवा बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उसने अगले 18 वर्षों में रिकॉर्ड्स की ऐसी इबारत लिख दी, जिसे मिटाना आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान नहीं होगा। कभी आक्रामक तेवर, कभी मुश्किल हालात में धैर्य, कभी लक्ष्य का पीछा करते हुए अकेले मोर्चा संभालना। विराट कोहली का क्रिकेट करियर सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं है। यह निरंतरता, जुनून और बड़े मंच पर खुद को साबित करने की कहानी है।
Aug 18, 4:21 AMMost Runs Conceded By A Bowler In IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गाले (Galle) में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच (IND vs SL 1st Test) में भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान कुछ श्रीलंकाई गेंदबाजों की गेंदों की जमकर धुनाई हुई, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा रन जिस गेंदबाज ने लुटाए वो हैं केशरा नुवंथा (Keshara Nuwantha) जिन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Aug 17, 6:33 AMTanzid Hasan Record Test Century In Australia: ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद टेस्ट मैच खेल रही बांग्लादेश की टीम लगातार चौंकाने में लगी है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज (AUS vs BAN Test Series 2026) के पहले मैच के पहले दिन जहां बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम को 198 रन पर ऑल-आउट किया, वहीं अब मेहमान टीम बल्लेबाजों ने भी अपना दमखम दिखाया है। मुकाबले के दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन ने सबसे शानदार बल्लेबाजी की और साथ ही नया इतिहास रच दिया।
Aug 14, 5:57 AMMitchell Starc World Record: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि मौजूदा दौर में उनसे बेहतर तेज गेंदबाज और कोई नहीं है। साथ ही अब बाएं हाथ के गेंदबाजों में अब मिचेल स्टार्क वो कमाल करके दिखाया है जो आज से पहले टेस्ट इतिहास में नहीं हुआ। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डारविन में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच (AUS vs BAN 1st Test) के दौरान नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
Aug 13, 8:20 AMAustralia vs Bangladesh Test: ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद टेस्ट खेलने पहुंची बांग्लादेश ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कंगारुओं को उनके घर में 200 रनों के अंदर आउट कर तहलका मचा दिया है।
Aug 13, 7:58 AMRashid Khan New Milestone: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के जादुई स्पिनर राशिद खान अपने करियर में आए दिन कुछ ना कुछ खास करते रहते हैं। आमतौर पर उनके बड़े आंकड़े टी20 क्रिकेट से जुड़े रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे 2027 वनडे विश्व कप करीब आ रहा है, अब ये गेंदबाज 50 ओवर फॉर्मेट में भी अपनी छाप छोड़ने में व्यस्त हो गया है। राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज (IRE vs AFG ODI Series) में ना सिर्फ अपनी टीम की बड़ी जीत में अहम योगदान दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
Aug 13, 6:35 AMIND vs SL Test Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 (शनिवार) से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) चक्र का हिस्सा है। टीम इंडिया और मेजबान श्रीलंकाई टीम के बीच पहला मुकाबला गॉल के मैदान पर खेला जाना है। पिछली बार दोनों टीमों के बीच जब यहां मुकाबला हुआ तो दिलचस्प रहा था।
Aug 12, 9:39 AMVVS Laxman Explains Why He Didn't Become India Coach: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज VVS लक्ष्मण ने उन अटकलों की पुष्टि की है जिनमें कहा जा रहा था कि गौतम गंभीर के इस पद पर आने से पहले, वे भारतीय पुरुष सीनियर टीम के हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेने वाले थे। लक्ष्मण अभी बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) के इंचार्ज हैं और उन्होंने इसके बजाय अपना कॉन्ट्रैक्ट दो साल और बढ़ाने का फैसला किया।
Aug 10, 9:00 AM