दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने पिछले साल जहां ब्रायन लारा को सम्मान देते हुए उनका एक टेस्ट पारी में 400 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड छोड़ दिया था, जबकि वो उसे तोड़ने के करीब थे। अब मुल्डर ने आखिरकार एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसके बारे में आपको यहां बताएंगे।
सेंचुरियन टेस्ट में मिली जीत के साथ ही मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली और 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
मुल्डर ने 178 गेंदों पर 100 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का पांचवां शतक लगाया। इसके बाद, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 7 विकेट लिए, जिससे घरेलू टीम ने एक पारी और 219 रनों से बड़ी जीत हासिल की।
मुल्डर टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही पारी में तिहरा शतक लगाने के साथ-साथ सात विकेट भी लिए हैं। इससे पहले, टेस्ट क्रिकेट में नौ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ एक पारी में सात विकेट भी लिए थे।
वियान मुल्डर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाया और सात विकेट लिए। 1980 में इयान बॉथम के बाद, ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले तेज़ गेंदबाज़ हैं। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल नहीं की थी।
दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स (2001 में हैमिल्टन में 7-53) के नाम था। जहीर खान (2010 में मीरपुर में 7-87) एकमात्र अन्य तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। कुल मिलाकर, बांग्लादेश के खिलाफ स्पिनरों में केवल साजिद खान (2021 में मीरपुर में 8-48) और स्टुअर्ट मैकगिल (2006 में फतुल्लाह में 8-108) के गेंदबाजी आंकड़े ही इससे बेहतर हैं।
वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक 29 मैचों की 47 पारियों में 36.66 के औसत से 1540 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 367 रन रहा है।