नया दुकान खोलना सिर्फ पैसे लगाने की बात नहीं है, बल्कि सही माहौल और अच्छी ऊर्जा भी बहुत मायने रखती है। हमारे यहाँ वास्तु शास्त्र को काफी अहम माना जाता है, क्योंकि यह बताता है कि किस तरह सही दिशा और व्यवस्था से तरक्की पाई जा सकती है। अगर दुकान को सही तरीके से सजाया और व्यवस्थित किया जाए, तो ग्राहक भी ज्यादा आते हैं और व्यापार में भी फायदा होता है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने बिजनेस को बेहतर बना सकते हैं। इसीलिए, नए दुकान के लिए कुछ आसान और काम के वास्तु टिप्स जानना और अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
दुकान का मुख्य दरवाज़ा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और ग्राहकों का आकर्षण बढ़ता है।
कैश काउंटर को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और ध्यान रखें कि आप उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके बैठें। इससे धन वृद्धि के योग बनते हैं।
दुकान में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर उत्तर-पूर्व कोने में रखें। यह समृद्धि और सफलता का प्रतीक है।
भारी सामान दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें और हल्का सामान उत्तर या पूर्व में। इससे ऊर्जा संतुलित रहती है।
हल्के और सकारात्मक रंग जैसे सफेद, हल्का पीला या क्रीम उपयोग करें। यह ग्राहकों को आकर्षित करता है और माहौल को शांत बनाता है।
दुकान में हमेशा साफ-सफाई रखें और अच्छी रोशनी होनी चाहिए। अंधेरा या गंदगी नकारात्मक ऊर्जा ला सकती है।