वास्तु शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ कभी भी अपने घर के आगे नहीं लगाना चाहिए। घर के आगे इसे लगाने से घर में दरिद्रता आती है। केले के पेड़ को हमेशा घर के पीछे लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार केले के पेड़ को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए इसे सही दिशा में लगाएं। घर में केले का पेड़ उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ को लगाने के लिए उत्तम दिशा ईशान कोण मानी गई है। घर के पीछे इस दिशा में आप केले का पेड़ लगा सकते हैं।
केले के पेड़ की पूजा हर गुरुवार को करनी चाहिए। इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ बिजनेस में भी लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्य सुख शांति से घर में रहते हैं। इसके साथ ही दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।