हाथ कटा, आंख फूटी..फिर भी नहीं माने हार, जानें किस नक्षत्र में पैदा हुए थे राणा सांगा

Rana Sanga Kundli: मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा ने अपने जीवन में 100 से ज्यादा लड़ाइयां लड़ीं जिनमें से एक को छोड़कर सभी में जीत हासिल की। वे भारत के महान योद्धाओं में से एक माने जाते थे। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो उनका जन्म भी बेहद ताकतवर नक्षत्र में हुआ था।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 18 2025, 20:00 IST
कौन थे राणा सांगा (Who Is Rana Sanga)Image Credit : Instagram01 / 06

कौन थे राणा सांगा (Who Is Rana Sanga)

राणा सांगा का असली नाम महाराणा संग्राम सिंह था। उनका जन्म राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था। राणा सांगा भारत के इतिहास के एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने एक हाथ, एक पैर, एक आंख और कान कटने के बाद भी लगातार युद्ध लड़े। ज्योतिष शास्त्र अनुसार राणा सांगा की इस वीरता और बहादुरी का एक कारण उनके ग्रह-नक्षत्र भी थे। कहा जाता है राणा सांगा का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। ये भगवान हनुमान के भी जन्म की तारीख है।

राणा सांगा जन्म और मृत्यु टाइम (Rana Sanga Birth And Death Date)Image Credit : Instagram02 / 06

राणा सांगा जन्म और मृत्यु टाइम (Rana Sanga Birth And Death Date)

राणा सांगा का जन्म 12 अप्रैल 1482 में हुआ था और मृत्यु 30 जनवरी 1528 में हुई थी। उन्होंने मेवाड़ में 1509 से 1528 तक शासन किया। राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एक किया।

इस शुभ तिथि पर हुआ था जन्मImage Credit : Instagram03 / 06

इस शुभ तिथि पर हुआ था जन्म

जिस हिंदू तिथि पर राणा सांगा का जन्म हुआ उस तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार भी मनाया जाता है। यही वजह है कि राणा सांगा भगवान हनुमान की तरह वीर और साहसी थे।

इस शक्तिशाली नक्षत्र के थे जातकImage Credit : Instagram04 / 06

इस शक्तिशाली नक्षत्र के थे जातक

राणा सांगा चित्रा नक्षत्र में पैदा हुए थे। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र के लोग उत्साही, साहसी, बुद्धिमान, निडर और चतुर होते हैं। ऐसे लोग कठिन से कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा कर देते हैं।

ये थी खूबियांImage Credit : Instagram05 / 06

ये थी खूबियां

चित्रा नक्षत्र के लोग बिना किसी हिचकिचाहट के निर्णय ले लेते हैं और उसे लागू करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे लोग कठिन से कठिन कार्यों को करने के लिए तैयार रहते हैं और उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। राणा सांगा में ये गुण बखूबी देखने को मिलता था।

ताकतवर शरीरImage Credit : Instagram06 / 06

ताकतवर शरीर

मंगल ग्रह से प्रभावित होने के कारण चित्रा नक्षत्र के लोग काफी साहसी और उग्र स्वभाव के होते हैं। शरीर से ताकतवर होते हैं। जीवन में खूब नाम कमाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!