अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक 6 के लोग कम उम्र में ही बड़े आदमी बन जाते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग जो ठान लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। इन पर सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र की विशेष कृपा रहती है।
ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों का कारक ग्रह बताया गया है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन्हें लाइफ में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आती हैं।
मूलांक 6 के लोग धन के मामले में बेहद लकी होते हैं। इन्हें जिस कारण पैसों की कभी कमी नहीं होती। ये अपनी सुख-सुविधाओं पर पैसा खूब खर्च भी करते हैं।
मूलांक 6 के लोगों को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का भी शौक रहता है। ये लोग काफी स्टाइलिश भी होते हैं। जिस वजह से हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।
मूलांक 6 के लोग खूब पैसा तो कमाते ही हैं साथ ही समाज में इनका नाम भी खूब होता है। ये लोग हमेशा बड़ा काम ही करते हैं। ये अच्छे व्यापारी भी बनते हैं।
मूलांक 6 वाले दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान, हंसमुख होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का गुण काफी ज्यादा होता है। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार और नीतिज्ञ होते हैं।
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 6 वाले लोग कला, आभूषण या वस्त्रों के व्यापार व्यवसाय या इनसे जुडे कामों में काफी अच्छा कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्म, नाटक, रंगमंच, सोने चांदी हीरे आदि से संबंधित काम भी इनके लिए शुभ होता है।
मूलांक 6 के लोग काफी ज्यादा रोमांटिक भी होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।(यह भी पढ़ें- इन राशियों के लड़कों में होता है गजब का आकर्षण, लड़कियां तुरंत हो जाती हैं इंप्रेस)(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)