7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोगों में होती है ऐसी खूबियां, जहां रहते हैं वहीं चमकने लगते हैं

Numerology Number 7: जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है जो रहस्य, आध्यात्मिकता और अंतर्ज्ञान से जुड़ा ग्रह माना जाता है। केतु के कारण ही इन तारीखों में जन्मे लोग साधारण दिखने के बावजूद असाधारण व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आइए जानते हैं ऐसी क्या खूबियां हैं जो इन्हें खास बनाती हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 28 2025, 12:48 IST
इनके अंदर होती है ढेरों खूबियां01 / 07

इनके अंदर होती है ढेरों खूबियां

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग वास्तव में खास होते हैं। चाहे इनका जीवन राह आसान न हो, लेकिन ये अपने आत्मबल और विश्लेषण क्षमता से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की ताकत रखते हैं और यही वजह है कि ये जहां भी रहते हैं, वहीं चमकने लगते हैं।

02 / 07Photo : Canva

रहस्यमयी और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी

मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से गंभीर, अंतर्मुखी और रहस्यमयी होते हैं। इनकी बातों और सोच में बहुत गहराई होती है, जिससे ये दूसरों को सहज ही प्रभावित कर लेते हैं।

03 / 07Photo : Canva

तेज बुद्धि और विश्लेषण क्षमता

किसी भी विषय को गहराई से समझने की आदत मूलांक 7 वालों को बाकी लोगों से अलग बनाती है। रिसर्च, लेखन, तकनीकी और आध्यात्मिक क्षेत्रों में ये खूब तरक्की सफल होते हैं।

04 / 07Photo : Canva

आत्मनिर्भर और मजबूत इच्छाशक्ति वाले

मूलांक 7 के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। इन्हें अपनी राह खुद बनानी पसंद होती है और कई बार ये बिना किसी के सहारे के भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर लेते हैं। ये जो सोच लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं।

05 / 07Photo : Canva

आध्यात्मिक झुकाव और गहरी सोच

इन लोगों की सोच सिर्फ भौतिकता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह आध्यात्मिक और दार्शनिक पक्ष में भी गहराई से जुड़ी होती है। ये योग, ध्यान और साधना में भी रुचि रखते हैं।

06 / 07Photo : Canva

जहां रहते हैं, वहां पहचान बना लेते हैं

मूलांक 7 के लोग अपने शांत और प्रभावशाली स्वभाव के कारण किसी भी समूह, संस्था या स्थान में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।

07 / 07Photo : Canva

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।