30 की उम्र के बाद महाराजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि बना देते हैं धनवान

कहते हैं शनि की इस मूलांक के लोगों पर विशेष कृपा रहती है। शुरुआती जीवन में भले ही इन लोगों को काफी संघर्ष करना पड़े लेकिन इनका बाद का जीवन बेहद शानदार गुजरता है। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jul 4 2025, 08:47 IST
महाराजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोगImage Credit : Canva01 / 07

महाराजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग

ये मूलांक है 8। इस अंक का स्वामी शनि देव को माना जाता है। जिस किसी की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोग अत्याधिक मेहनती होते हैं लेकिन इन्हें इनकी मेहनत का फल कुछ देरी से मिलता है। जिस वजह से ये कई बार हिम्मत भी हारने लगते हैं। लेकिन ज्योतिष की मानें तो मूलांक 8 वालों को सफलता अमूमन देरी से मिलती है

शनि रहते हैं मेहरबानImage Credit : Canva02 / 07

शनि रहते हैं मेहरबान

मूलांक 8 शनि देव का प्रिय माना जाता है। कहते हैं इस मूलांक के लोग अगर सही दिशा में मेहनत तो करें तो ये एक समय बाद बड़े आदमी बन सकते हैं। इनके पास सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती।

धीरे-धीरे मिलती है सफलताImage Credit : Canva03 / 07

धीरे-धीरे मिलती है सफलता

जिस तरह से शनि धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ठीक वैसे ही इस मूलांक के लोग भी धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। इसलिए इन्हें धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

इस उम्र में बन जाते हैं बड़े आदमीImage Credit : Canva04 / 07

इस उम्र में बन जाते हैं बड़े आदमी

मूलांक 8 वालों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इन्हें सफलता 30 से 40 साल की उम्र में मिलने की संभावना रहती है। इससे पहले इन्हें कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लेकिन इस उम्र में आकर इन्हें इनकी सारी मेहनत का फल एकसाथ मिल जाता है और ये धनवान बन जाते हैं।

जरूर बनते हैं धनवानImage Credit : Canva05 / 07

जरूर बनते हैं धनवान

मूलांक 8 वाले जितना अधिक मेहनत करते हैं उन्हें उतना ही अच्छा फल प्राप्त होता है। शनि के कारण ही इन्हें इनके अच्छे कर्मों और मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलता है।

इस गुण के कारण होते हैं सफलImage Credit : Canva06 / 07

इस गुण के कारण होते हैं सफल

मूलांक 8 वाले अत्याधिक धैर्यवान होते हैं और इनका यही गुण इन्हें अपार सफलता दिलाने में मदद करता है। ये जल्दी हार नहीं मानते हैं।

डिसक्लेमरImage Credit : Canva07 / 07

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!