26 मार्च तक चांदी काटेंगे इन 5 राशियों लोग, तगड़ा फायदा कराएगा मालव्य राजयोग

आगामी 26 मार्च तक धन के दाता शुक्र मीन राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे। इससे मालव्य राजयोग का प्रभाव कुछ राशि वालों पर बना रहेगा। इससे इन राशि वालों को लाइफ में बंपर लाभ कमाने का मौका मिलता रहेगा। आइए जानते हैं कि 26 मार्च तक का दिन किन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Mar 10 2026, 20:22 IST
बन गया मालव्य राजयोग 01 / 07

बन गया मालव्य राजयोग

बीते 2 मार्च को धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया था। अब शुक्र 26 मार्च 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार मीन राशि शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है। इसलिए यहां शुक्र काफी मजबूत स्थिति में माने जाते हैं। मीन राशि में पहले से ही शनि मौजूद हैं, ऐसे में शुक्र के उच्च राशि में होने से महापुरुष मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह योग धन, सुख-सुविधा, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य देने वाला माना जाता है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों पर ज्यादा सकारात्मक देखने को मिल सकता है।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

इस समय शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभ देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना बन सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम की तारीफ हो सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट या नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से भी फायदा मिल सकता है।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर के मामले में अच्छा रह सकता है। नौकरी में पद और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। मेहनत का फल मिलने की संभावना बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

​कर्क राशि​04 / 07

​कर्क राशि​

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य को मजबूत कर सकता है। इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है और कई रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है।

​तुला राशि​05 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि के स्वामी शुक्र ही हैं, इसलिए यह गोचर तुला राशि वालों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। नौकरी में कामकाज पहले से बेहतर हो सकता है और आय में भी सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें भी फायदा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और रोजमर्रा के कामों में आसानी महसूस होगी।

​मकर राशि​06 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। छोटे-छोटे प्रयास भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में भी मधुरता बनी रह सकती है।

​​<strong>डिसक्लेमर</strong>​07 / 07

​​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!