Black Moon का दुनिया ने किया दीदार; जानें चंदा मामा को क्यों मिला यह नाम

Black Moon: चांद पर काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है। किसी को चांद में महबूबा नजर आई तो किसी को मामा। चांद लंबे समय तक हमारी शायरियों, कहानियों, कविताओं और गीतों का रचे बसे रहे। भले ही दुनिया भर के खगोलविद चांद को लेकर अलग-अलग अध्ययन में जुटे हुए हैं, लेकिन हमारी रचनाओं में चांद मुकम्मल नजर आता है। इन दिनों चांद के अलग-अलग नाम सुनने को मिल रहे हैं। हंटर मून, वूल्फ मून की चर्चा पिछले दिनों खूब हुई और अब ब्लैक मून पर आकर हम सब की सुई अटक गई है तो चलिए आज इसके बारे में विस्तार से समझते हैं कि ब्लैक मून होता क्या है?

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jan 3 2025, 16:46 IST
ब्लैक मून क्या है?01 / 05

ब्लैक मून क्या है?

What is Black Moon: ब्लैक मून कोई आधिकारिक खगोलीय शब्द नहीं है, लेकिन समय और तिथि के हिसाब से ब्लैक मून की दो सामान्य परिभाषाएं हैं। पहला- एक ही कैलेंडर माह में होने वाली दूसरी अमावस्या। दूसरा- चार अमावस्याओं के मौसम में तीसरी अमावस्या को ब्लैक मून नाम दिया गया।

02 / 05Photo : AP/iStock

बेहद दुर्लभ है ब्लैक मून?

ब्लैक मून बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। चूंकि चंद्र कैलेंडर पृथ्वी के कैलेंडर ईयर के लगभग समान होता है, इसलिए आम तौर पर हर महीने एक पूर्णिमा और एक अमावस्या होती है।

03 / 05Photo : AP/iStock

दुर्लभ संयोग वाला ब्लैक मून

एक ही कैलेंडर माह में दूसरी पूर्णिमा को कभी-कभी ब्लू मून कहा जाता है। इस परिभाषा के मुताबिक, ब्लैक मून एक ही कैलेंडर माह में पड़ने वाली दूसरी अमावस्या को कहते हैं, जो ब्लू मून के एकदम विपरीत होता है।

04 / 05Photo : AP/iStock

कब होती है ब्लैक मून की घटना

ब्लैक मून की घटना लगभग हर 29 माह में एक बार होती है और समय और तिथि के अनुसार ब्लैक मून का सबसे आम प्रकार है। दूसरी परिभाषा के मुताबिक, ब्लैक मून का मतलब एक सीजन में चार नए चांद होते हैं तो तीसरे नए चांद को ब्लैक मून कहा जाता है।

05 / 05Photo : AP/iStock

कब दिखा ब्लैक मून

भारत में ब्लैक मून नए साल की पूर्व संध्या में देखा गया है, जबकि अमेरिका में एक दिन पहले दिखाई दिया है और अगर आप लोग ब्लैक मून का दीदार नहीं कर पाए हैं तो आपको अब मई 2026 में ब्लैक मून दिखाई देगा।