​स्पेस एक्सपेरिमेंट या कुछ और? अंतरिक्ष में बार-बार क्यों जा रहा सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट; 434 दिन बाद धरती पर लौटा​

X-37B Space Plane: अमेरिका का अब तक का सबसे रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट 437 दिन की यात्रा करने के बाद अंतत: पृथ्वी पर लौट आया है। इस स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग रात के अंधेरे में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक्स-37बी स्पेसक्राफ्ट अमेरिकी सरकार का एक रहस्यमयी विमान है जिसके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही कोई यह जानता है कि आखिरकार अमेरिका इसका करता क्या है? तो चलिए विस्तार से आज एक्स-37बी स्पेसक्राफ्ट के बारे में जानते हैं, जो कई बार अंतरिक्ष में जा चुका है।
​

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Mar 11 2025, 17:20 IST
पृथ्वी पर वापस लौटा सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट01 / 07

पृथ्वी पर वापस लौटा सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट

अमेरिका का सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट एक्स-37बी 434 दिन की यात्रा के बाद पृथ्वी पर वापस लौट आया है। इस मिशन की जानकारी अभी भी गुप्त है और किसी को भी इसकी कानों कान खबर नहीं है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

02 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

नए अध्याय की शुरुआत

सीक्रेट मानवरहित स्पेसक्राफ्ट के एक साल से अधिक लंबे मिशन का विवरण अभी गुप्त है फिर भी एक्स-37बी कार्यक्रम को एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर पेश किया जा रहा है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

03 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

सफल रहा मिशन!

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस फोर्स प्रमुख जनरल चांस साल्टजमैन ने कहा कि मिशन 7 ने एक्स-37बी की क्षमता को प्रदर्शित किया। एक्स-37बी ने विभिन्न कक्षाओं में अपने परीक्षण और प्रयोगात्मक उद्देश्यों को आसानी से पूरा किया। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

04 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

स्पेस एक्सपेरिमेंट या कुछ?

अमेरिकी सरकार के इस सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट की चर्चा तभी होती है जब इसकी लॉन्चिंग हो रही हो या फिर लैंडिंग। सरकार इसे स्पेस एक्सपेरिमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पेसक्राफ्ट बताती है और इससे ज्यादा कोई जानकारी साझा नहीं करती है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

05 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

पहली बार कब हुई थी लॉन्चिंग

सीक्रेट एयरक्राफ्ट ने साल 2011 में पहली बार उड़ान भरी थी। इसे रॉकेट की मदद से लॉन्च किया जाता है, लेकिन लैंडिंग साधारण हवाई जहाज की तरह होती है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

06 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

सैन्य निगरानी

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स-37बी सीक्रेट स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल सीक्रेट एक्सपेरिमेंट के अलावा सैन्य निगरानी के लिए भी किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन और रूस के पास भी ऐसे विमान मौजूद हैं, लेकिन अमेरिका इस रेस में आगे है। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)

07 / 07Photo : AP/iStock/US Air Force

कब-कब स्पेस एक्सपेरिमेंट का रहा हिस्सा

एक्स-37बी स्पेसक्राफ्ट ने स्पेस में अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल मई 2020 से नवंबर 2022 के बीच 909 दिनों तक चला, जबकि सबसे छोटी यात्रा साल 2010 में 224 दिनों की रही। हाल ही में स्पेसक्राफ्ट ने 434 दिनों का मिशन पूरा किया। (फोटो साभार: AP/iStock/US Air Force)