दुनिया भर के तमाम अंतरिक्ष प्रेमी सुनीता विलियम्स की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है, क्योंकि सुनीता विलियम्स की वापसी की तारीख नजदीक आ रही है। बकौल नासा, सुनीता विलियम्स 16 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगी। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स के यान ड्रैगन से वापसी होने वाली है। दोनों ही अंतरिक्ष यात्री पिछले जून से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं और 9 माह बाद उनका मिशन अंतत: समाप्त हो रहा है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
नासा अधिकारी लगातार सुनीता विलियम्स की सेहद की निगरानी कर रहे हैं और उससे जुड़ा अपडेट जारी करते रहते हैं। पिछले दिनों उनकी तस्वीरों ने दुनिया को हैरान और परेशान किया था, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद दो अनोखे कीर्तिमान गढ़े हैं। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
8 दिनों के अंतरिक्ष मिशन में गईं सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन में दो अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। जिनमें बकौल महिला अंतरिक्ष यात्री सबसे लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहना और महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सबसे अधिक स्पेसवॉक करना शामिल है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स की यह तीसरी अंतरिक्ष यात्रा है और इन तीनों अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता विलियम्स ने अब तक कुल 9 बार स्पेसवॉक की। ऐसे में उन्होंने अब तक 62 घंटे 6 मिनट तक चहलकदमी की और नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)
सुनीता विलियम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया कि उनके लिए क्या सबसे ज्यादा मुश्किल रहा? उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल तो ये है कि जमीन पर मौजूद लोग यह नहीं जानते हैं कि हम कब लौटेंगे। यह उनके लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसा रहा है। (फोटो साभार: NASA/ISS Research/International Space Station)