16,000 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही तबाही, वैज्ञानिक भी परेशान! NASA ने जारी किया अलर्ट

Asteroid Hitting Earth: अनंत ब्रह्मांड रहस्यों और खतरों से भरा हुआ है और खगोलविद लगातार गहराइयों में झांकने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने जब अंतरिक्ष की गहराइयों में झांका तो उन्हें पृथ्वी की ओर बढ़ रहे आसमानी खतरे के बारे में पता चला जिसको लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, नासा ने यह अलर्ट Asteroid 2025 QV9 को लेकर जारी किया, जो 16,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है तो चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Sep 10 2025, 17:36 IST
आ रही आसमानी आफत01 / 07

आ रही आसमानी आफत

Asteroid towards Earth: नासा ने Asteroid 2025 QV9 का अलर्ट जारी किया है, जो एक विशालकाय विमान जितने आकार का है। आसान शब्दों में कहें तो 2025 क्यूवी9 नामक एस्टेरॉयड 100 फीट लंबा है। (फोटो साभार: iStock)

02 / 07

कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रही आसमानी आफत की रफ्तार 16,000 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है, जो आग से उबलता हुआ आगे बढ़ रहा है। (फोटो साभार: iStock)

03 / 07

क्या धरती से टकराएगा एस्टेरॉयड

Asteroid 2025 QV9 भले ही 16,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की कोई संभावना नहीं है। (फोटो साभार: iStock)

04 / 07

तबाही ही तबाही

अगर एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता तो भीषण तबाही हो सकती है, लेकिन यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से निकल जाएगा। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। (फोटो साभार: iStock)

05 / 07

NASA ने जारी किया अलर्ट

पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली हर आसमानी वस्तुओं पर नासा अपनी पैनी निगाह बनाकर रखता है और एस्टेरॉयड को हमेशा से खतरनाक माना जाता रहा है और इसको लेकर कई रिसर्च भी चल रही हैं। (फोटो साभार: iStock)

06 / 07

कितनी दूरी से निकलेगा एस्टेरॉयड

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, Asteroid 2025 QV9 एस्टेरॉयड पृथ्वी से 20 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा, जो पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का लगभग पांच गुना है। हालांकि, आपको यह दूरी सुरक्षित लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियां इसे खगोलीय दृष्टि से अपेक्षाकृत कम मानती हैं। (फोटो साभार: iStock)

07 / 07

क्या है आसमानी आफत

एस्टेरॉयड, जिन्हें हम आसमानी आफत भी कहते हैं, सौरमंडल के निर्माण के समय बची चट्टानें हैं, जो मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद एस्टेरॉयड बेल्ट में पाई जाती हैं, जो कुछ मीटर से लेकर सैकड़ों किलोमीटर तक चौड़े हो सकते हैं। (फोटो साभार: iStock)