दुनिया को डरा रहा तबाही वाला एस्टेरॉयड! इस साल पृथ्वी से हो सकती है टक्कर; वैज्ञानिकों के खड़े हुए कान

Asteroid Hitting Earth: एक के बाद एक पृथ्वी के नजदीक से एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं, लेकिन कुछ एस्टेरॉयड ऐसे भी होते हैं, जिनकी वजह से भीषण तबाही मच सकती है। इन्हीं एस्टेरॉयड्स में शामिल एक आसमानी चट्टान कुछ साल बाद पृथ्वी से टकरा सकती है। हालांकि, टकराव की संभावना कितनी है, इसके बारे में भी वैज्ञानिकों ने अनुमान जारी किया है। एस्टेरॉयड, जिन्हें हम क्षुद्रग्रह भी कहते हैं, का अलर्ट ही काफी होता है, क्योंकि 6.6 करोड़ साल पहले एक एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की वजह से डायनासोर का नामोनिशान तक मिट गया था। ऐसे में आप खुद समझ सकते हैं कि यह हमारे ग्रह के लिए कितनी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jan 31 2025, 08:51 IST
पृथ्वी को डराने आ रहा एस्टेरॉयड01 / 06

पृथ्वी को डराने आ रहा एस्टेरॉयड

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एस्टेरॉयड को खोज निकाला है, जिसकी साल 2032 में पृथ्वी से टक्कर हो सकती है। हालांकि, वैज्ञानिक अभी इस एस्टेरॉयड को समझने की जुगत में लगे हुए हैं।

02 / 06Photo : ESA/istock

एस्टेरॉयड का क्या है नाम?

तबाही मचाने की क्षमता रखने वाले इस एस्टेरॉयड का वैज्ञानिक नाम 2024 YR4 एस्टेरॉयड है। हाल ही में खोजा गया 2024 YR4 एस्टेरॉयड आगामी 7 सालों में पृथ्वी के नजदीक आ सकता है और माना जा रहा है कि यह एस्टेरॉयड 130 से 300 फीट चौड़ा हो सकता है।

03 / 06Photo : ESA/istock

क्या करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड?

जैसे-जैसे वैज्ञानिक इस एस्टेरॉयड की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, वैसे-वैसे यह भी पता चल ही जाएगा कि यह एस्टेरॉयड नजदीक से गुजरेगा या फिर इसके टकराने की प्रबल संभावना है। करीब से गुजरने की बात इसलिए भी कह रहे हैं, क्योंकि आए दिन पृथ्वी के नजदीक से एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं।

04 / 06Photo : ESA/istock

टकराव की कितनी है संभावना

2024 YR4 एस्टेरॉयड सात साल बाद 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है। हालांकि, टकराव की संभावना 83 में से एक है। 2024YR4 एस्टेरॉयड 2032 में धरती से करीब एक लाख किमी दूर से गुजर सकता है, लेकिन अगर इसकी कक्षा में थोड़ा भी बदलाव हुआ तो वह पृथ्वी से टकरा सकता है।

05 / 06Photo : ESA/istock

NASA के बाद ESA ने भी की पुष्टि

नासा के बाद यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने भी 2024YR4 एस्टेरॉयड की पुष्टि की है। ईएसए 2024YR4 एस्टेरॉयड पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। बकौल ईएसए, एस्टेरॉयड के 2032 में पृथ्वी के पास से गुजरने की लगभग 99 फीसद संभावना है, लेकिन संभावित प्रभाव को अभी पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है।

06 / 06Photo : ESA/istock

अभी पृथ्वी से कितना दूर है एस्टेरॉयड

वैज्ञानिकों ने जिस 2024YR4 एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की है, वह वर्तमान में पृथ्वी से लगभग 4.3 करोड़ किमी दूर है। हालांकि, चेतावनी जारी करने वाले वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान भविष्यवाणियां शुरुआती अवलोकनों पर आधारित हैं।