बूम सुपरसोनिक ने पहली सुपरसोनिक फ्लाइट की उड़ान पूरी की। बता दें कि एक्सबी-1 डेमोंस्ट्रेटर फ्लाइट ने पहली बार ध्वनि की रफ्तार से तेज उड़ान भरी जिसकी दुनिया भर में खूब वाहवाही हो रही है। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)
एक्सबी-1 डेमोंस्ट्रेटर फ्लाइट ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया। फ्लाइट ने 12 मिनट में 1207 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)
बूम सुपरसोनिक ध्वनि की रफ्तार से चलने वाले यात्री विमान बनाना चाहती है। ऐसे में सुपरसोनिक फ्लाइट के सफल परीक्षण को इस दिशा की ओर बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)
एक्सबी-1 डेमोंस्ट्रेटर फ्लाइट ने मार्च 2024 से अब तक 12 सफल परीक्षण उड़ानें पूरी कर ली हैं। इससे पहले 10 जनवरी को फ्लाइट ने मैक 0.95 की रफ्तार पकड़ी थी। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)
फ्लाइट के सफल परीक्षण के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि जल्द ही सुपरसोनिक यात्रा की शुरुआत हो सकती है। एक्सबी-1 डेमोंस्ट्रेटर फ्लाइट को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इसमें 64 से 80 यात्री बैठ सकते हैं। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी को अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और जापान एयरलाइंस से 130 ऑर्डर और प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। (फोटो साभार: बूम कंपनी सीईओ @bscholl)