दुनिया के मानचित्र में कहां है वेनेजुएला; भारत से जाने में कितना खर्चा आता है?

तेल की ताकत,ड्रग्स की तस्करी के आरोप, सत्ता की जंग और अमेरिका से टकराव। इन सबने वेनेज़ुएला को एक बार फिर वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर हंगामे के बीच लोग पूछ रहे हैं कि जिस देश को लेकर इतनी बहस हो रही है,वह आखिर दुनिया के नक्शे में कहां स्थित है? साथ ही भारत से वहां पहुंचने में कितना वक्त और कितना खर्च आता है? तो हम आपको उस देश की पूरी लोकेशन और कनेक्शन बताएंगे, जिसने दुनिया की सियासत गरमा दी है।

Slideshow/s by: शिव शुक्लाUpdated Jan 5 2026, 12:54 IST
क्यों चर्चा में वेनेजुएला?01 / 08

क्यों चर्चा में वेनेजुएला?

दुनियाभर में कल से वेनेजुएला को लेकर हो हल्ला मचा हुआ है। इसका कारण है वहां ट्रंप की सैन्य कार्रवाई और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी। लेकिन हम आपको इस बारे में नहीं, बल्कि वेनेजुएला के बारे में कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो शायद आप न जानते हों जैसे कि दुनिया के मानचित्र में वेनेजुएला कहां हैं, कितनी आबादी है और क्या है भौगोलिक स्थिति?

02 / 08Photo : Istock/AI

दुनिया के मानचित्र में कहां हैं वेनेजुएला?​

वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित है और कैरेबियन सागर के साथ इसकी एक लंबी तट रेखा है। इसके पश्चिम में कोलंबिया,दक्षिण में ब्राजील और पूर्व में गुयाना है।

03 / 08Photo : Istock/AI

​वेनेजुएला की आबादी कितनी है?

वेनेजुएला की आबादी की बात करें तो वहां लगभग 2 करोड़ 80 लाख लोग रहते हैं और ज्यादातर लोग देश के उत्तरी हिस्से में रहते हैं। वहीं, लगभग 50 लाख लोग देश की राजधानी काराकास में या उसके आसपास रहते हैं।

04 / 08Photo : Istock/AI

कैसी है भौगोलिक स्थिति​

वेनेजुएला की भौगोलिक स्थिति के बारे में बात करें तो एंडीज पर्वत श्रृंखला पश्चिम में कोलंबिया के साथ वेनेजुएला की सीमा से लेकर उत्तर में उसके समुद्री तट तक फैली हुई है। वहीं, ब्राज़ील से उत्तर की ओर फैलने वाला अमेज़न वर्षावन इसके दक्षिणी हिस्से तक फैला है।

05 / 08Photo : Istock/AI

वेनेजुएला के नेचुरल रिसोर्स क्या हैं?​

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। इसके अलावा यहां बहुत अधिक मात्रा में कोयला,लोहा,बॉक्साइट और सोना भी पाया जाता है। वहीं, सबसे बड़े तेल क्षेत्र उत्तर-पश्चिम में मराकाइबो क्षेत्र और ओरिनोको बेल्ट में स्थित हैं।

06 / 08Photo : Istock/AI

भारत से कितना दूर है वेनेजुएला?​

भारत से वेनेजुएला की दूरी 15215 किलोमीटर है। वहीं अगर हवाई दूरी की बात करें तो 9454 मील के बराबर है। अगर भारत से वेनेजुएला हवाई जहाज से जाया जाए जिसकी औसतन स्पीड 560 मील प्रति घंटा हो तो वेनेजुएला पहुंचने में 16.88 घंटे लगते हैं।

07 / 08Photo : Istock/AI

भारत से जाने में कितना खर्च आएगा?​

वहीं, अगर बात भारत से वेनेजुएला की यात्रा में आने के खर्च की करें तो इसका कोई सटीक अनुमान नहीं है। अलग-अलग समय और यात्रा माध्यमों के हिसाब से खर्च अलग-अलग हो सकता है, लेकिन हवाई यात्रा के एक अनुमान के हिसाब से इसमें करीब 50,000 रुपये लग जाएंगे। यह एक तरफ का है। वहीं, यह भी बता दें कि भारत और वेनेज़ुएला के बीच सीधी उड़ान नहीं है। आमतौर पर यूरोप (जैसे पेरिस/मैड्रिड)या अमेरिका (जैसे न्यूयॉर्क) में 1–2 स्टॉप लेने पड़ते हैं।

08 / 08Photo : Istock/AI

राजनीति में क्या चल रहा?​

अपने मेंटर हयूगो शावेज की मौत के बाद से साल 2013 से ही निकोलस मादुरो देश का नेतृत्व कर रहे हैं,साल 2024 में हुए चुनावों में उन्हें विजेता घोषित किया गया।हालांकि उनपर धांधली के आरोप भी लगे। वहीं, अब बीते दिन अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि जब तक वेनेजुएला में शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक अमेरिका ही वहां के शासन को संभालेगा।