आतंकी हाफिज सईद का बदला गया ठिकाना, क्या है लश्कर के सरगना का कोड नेम?

जमात उल दावा चीफ और आतंकियों के सरगना हाफिज सईद को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी के नए ठिकाने का पता लगाया है। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि जमात उल दावा चीफ आतंकी हाफिज सईद का ठिकाना बदला गया है। पाकिस्तान की सेना हाफिज की निगरानी कर रही है और सुरक्षा कारणों से उसके कही भी आने जाने पर रोक लगाई गई है।

Authored by: संजीव कुमार दुबेUpdated May 2 2025, 18:55 IST
नई जगह पर शिफ्ट हुआ हाफिज सईद Image Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER01 / 06

नई जगह पर शिफ्ट हुआ हाफिज सईद

जमात उल दावा चीफ हाफिज सईद को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहलगाम हमले के करीब 4 महीने पहले से लश्कर आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान आर्मी ने नए ठिकाने में किया शिफ्ट किया है। इस समय वह लाहौर के आर्मी कैंटोनमेंट (छावनी) इलाके में रह रहा है

लाहौर के नए ठिकाने पर शिफ्ट  Image Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER02 / 06

लाहौर के नए ठिकाने पर शिफ्ट

हाफिज सईद को लाहौर के मिया मीर कैंटोलमेंट इलाके में एक सेफ हॉउस में रखा गया है। पाकिस्तान के लाहौर का ये वो इलाका है जहां पाकिस्तान आर्मी का 4 कोर कमांडर रैक के अफसर का निवास भी है। सूत्रों के मुताबिक, हाफिज सईद मुनीर रोड लाहौर पाकिस्तान के ऑफिसर कॉलोनी के नजदीक बने एक सेफ हॉउस में पिछले 4 महीने से रह रहा है। यह लाहौर का सबसे ज्यादा सुरक्षित कहा जाने वाला इलाका है।

पाकिस्तान आर्मी की निगरानी में आतंकी हाफिज सईदImage Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER03 / 06

पाकिस्तान आर्मी की निगरानी में आतंकी हाफिज सईद

हाफिज सईद पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड स्पेशल सर्विस ग्रुप के पैरा कमांडों की सुरक्षा घेरे में रहता है। पाकिस्तान आर्मी के ये रिटायर्ड स्पेशल सर्विस ग्रुप के पैरा कमांडो चौबीस घंटे हाफिज सईद के साथ तीन शिफ्ट में तैनात रहते है।

कड़ी सुरक्षा के बीच घेराबंदी Image Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER04 / 06

कड़ी सुरक्षा के बीच घेराबंदी

हाफिज सईद को तीन बुलेट प्रूफ गाड़ियों का काफिला दिया गया है। यह सुरक्षा पाकिस्तान आर्मी ने मुहैया कराई है। इन गाड़ियों मे हाफिज सईद की बुलेट प्रूफ गाड़ी का ड्राइवर भी आर्मी का रिटायर्ड पैरा कमांडो है।

हाफिज के मूवमेंट पर रोक Image Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER05 / 06

हाफिज के मूवमेंट पर रोक

फिलहाल पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई ने हाफिज सईद के किसी भी मूवमेंट पर रोक लगा रखी है। हाफिज सईद अक्सर पाकिस्तान मे खुलेआम भीड़ के बीच अपने काफिले के साथ निकलता था जिससे पाकिस्तान आर्मी और ISI भी परेशान थी, लेकिन पहलगाम हमले के पहले हाफिज सईद के सभी मूवमेंट पर रोक लगाई गई है।

कोड नाम से बुलाते हैं आतंकी Image Credit : PHOTO CREDIT- TWITTER06 / 06

कोड नाम से बुलाते हैं आतंकी

सुरक्षा एजेसियों को हाफिज सईद के नए नाम का भी पता चला है। हाफिज सईद को लश्कर के ट्रेंड आतंकी, नाम से नहीं, बल्कि ताया जी कहकर बुलाते हैं, जो हाफिज सईद का कोड नेम है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!