मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की झलक आई सामने, अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी आई है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) की मुंबई मेट्रो लाइन-3 की पहली अंडर ग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन-3 का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इसे अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू किया जा सकता है। आपको इस मेट्रो की कुछ खास तस्वीरें दिखा रहे हैं और इसकी खासियतें बता रहे हैं।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Sep 25 2024, 21:45 IST
पहली अंडरग्राउंड मेट्रोImage Credit : ANI01 / 08

पहली अंडरग्राउंड मेट्रो

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो एक्वा लाइन 3 का पहला चरण गोरेगांव के आरे और बीकेसी के बीच शुरू होगा। इससे सफर करने के लिए मुंबईवासी बेताब हैं और अक्टूबर के पहले सप्ताह में ये सेवा शुरू हो जाएगी।

10 मेट्रो स्टेशनImage Credit : ANI02 / 08

10 मेट्रो स्टेशन

इस फेज में आरे से बीकेसी के बीच में 10 मेट्रो स्टेशन होंगे। यात्रियों की सेवा के लिए नौ ट्रेनें होंगी, जिनमें से दो को अलग रखा जाएगा।

सुबह छह से रात 11 बजे तक चलेंगीImage Credit : ANI03 / 08

सुबह छह से रात 11 बजे तक चलेंगी

एक नियमित रखरखाव के लिए, एक स्टैंडबाय के लिए और सात अन्य सक्रिय यात्री सेवा में होंगी। ये मेट्रो सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेंगी।

​2500 यात्री सवार हो पाएंगे​Image Credit : ANI04 / 08

​2500 यात्री सवार हो पाएंगे​

हर मेट्रो में कम से कम 2500 यात्री सवार हो पाएंगे।

33.5 किमी तक फैलीImage Credit : ANI05 / 08

33.5 किमी तक फैली

जानकारी के अनुसार, मेट्रो 3 मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो है, जो 33.5 किमी तक फैली है।

पहले फेज में 12.5 किमीImage Credit : ANI06 / 08

पहले फेज में 12.5 किमी

पहले चरण में 12.5 किमी की दूरी तक ही स्टेशन बनाए गए हैं। मुंबई मेट्रो लाइन-3 का दूसरा फेज मार्च 2025 तक शुरू हो सकता है।

हर 3 से 4 मिनट में मेट्रोImage Credit : ANI07 / 08

हर 3 से 4 मिनट में मेट्रो

मेट्रो पकड़ने के लिए यात्रियों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना होगा। एक मेट्रो जाने के बाद दूसरी मेट्रो 3 से 4 मिनट बाद आएगी।

दोनों फेज शुरू होने पर करीब 1.7 मिलियन यात्री होंगेImage Credit : ANI08 / 08

दोनों फेज शुरू होने पर करीब 1.7 मिलियन यात्री होंगे

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार, दोनों फेज शुरू होने पर करीब 1.7 मिलियन यात्रियों के आवाजाही की उम्मीद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!