राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास सिल्क, चंदेरी, बनारसी, कॉटन से लेकर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है। हाल ही में राष्ट्रपति जी ने अपने मध्य प्रदेश दौरे पर भी बहुत ही खूबसूरत साड़ियों की शॉपिंग की, इंदौर की मृगनयनी एम्पोरियम से उन्होने MP की फेमस साड़ी ली।
इंदौर विजिट के लिए राष्ट्रपति जी ने खास ग्रे और पीले रंग की सिल्क की छापा प्रिंट वाली साड़ी को प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप किया था। मैचिंग पीला ब्लाउज तो मल्टीकलर मोतियों का ब्लाउज और सोने की चूड़ी, घड़ी एक दूसरे को काफी कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।
साड़ियों के मामले में मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। जहां पर साड़ी की शॉपिंग करने पहुंची द्रौपदी जी को उनकी पसंद की फॉर्मल लुक वाली सिंपल साड़ियां मिल गई। ब्राउन शेड की बाग प्रिंट वाली साड़ी देख राष्ट्रपति जी काफी खुश लग रही हैं।
द्रौपदी जी को इंदौर विजिट में खास महेश्वरी तो चंदेरी की साड़ियां खूब पसंद आई। ये दोनों ही साड़ियां एमपी की शान हैं, जिनकी कीमत करीब 3000 से लेकर लाखों तक भी जा सकती हैं। उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खास महेश्वरी साड़ी गिफ्ट की है।
वहीं राष्ट्रपति जी ने खुद बहुत ही खूबसूरत गुलाबी रंग की चंदेरी कॉटन सिल्क की साड़ी खरीदी है। जिसका पेमेंट भी उन्होने खुद ही UPI से किया था। बेशक ही गुलाबी रंग की साड़ी में राष्ट्रपति जी काफी अच्छी लगेंगी।