कौन था अकबर का निजी टेलर, मुगल हरम की औरतों के भी सिलता था कपड़े, यूं लेता था नाप

मुगलों ने भारत पर करीब 300 सालों तक राज किया। जब वह भारत आए तो अपने साथ कई तरह की कला और संस्कृति भी साथ लाए। अगर मुगल काल को सिलाई-बुनाई का स्वर्णिम काल कहा जाए तो कहीं से गलत ना होगा। मुगल सुल्तान और उनकी बेगम अपने महंगे लिबासों से हर किसी का मन मोह लेती थीं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Apr 4 2025, 07:33 IST
कौन सिलता था अकबर के कपड़े01 / 05

कौन सिलता था अकबर के कपड़े

मुगल सुल्तान अकबर अपने राज चलाने के तरीकों के साथ ही अपने कपड़ों के लिए भी जाना जाता था। अकबर उस समय के हिसाब से सबसे शानदार कपड़े पहना करता था। लेकिन क्या आपको पता है कि अकबर के कपड़े कौन सिलता था? कौन था अकबर का निजी दर्जी?

02 / 05Photo : Facebook

​ मिर्जा जान-ए-जान​

एजुकेशन वेबसाइट EDUREV के मुताबिक मिर्जा जान-ए-जान मुगल काल के सबसे प्रसिद्ध दर्जियों में शुमार थे। वह उस समय के हिसाब से बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े सिला करते थे। अकबर ने मिर्जा जान-ए-जान को अपना निजी दर्जी नियुक्त किया था।

03 / 05Photo : Facebook

रानियों के भी कपड़े करता था डिजाइन

मिर्जा जान-ए-जान ना सिर्फ अकबर के बल्कि उनकी बेगमों और शाही हरम की औरतों के कपड़े भी सिला करते थे। रानियां मिर्जा जान-ए-जान के ही डिजाइन और सिलाई किये कपड़े पहना करती थीं।

04 / 05Photo : Facebook

यूं सिलता था कपड़े

मुगलों के शाही दरबार में रवायत थी कि महिलाओं के कपड़ों का नाप कोई पुरुष दर्जी नहीं लेगा। इसी कारण मिर्जा जान-ए-जान सिलाई के नाप के लिए मुगल रानियों के पुराने कपड़े मंगा लेता था।

05 / 05Photo : Facebook

मुगल काल की सिलाई

बता दें कि मुगल काल में कढ़ाई और सिलाई की कला हिंदुस्तान में नई ऊंचाइयों तक पहुंची थी। उस समय की सिलाई और बुनाई की कई तकनीकें और डिजाइन आज भी चलन में हैं।