Navratri 2025 Ashtami Mehndi Designs: अष्टमी पर हाथों में रचाएं ऐसी खूबसूरत मेहंदी, मिलेगा माता का आशीर्वाद, यहां से फटाफट सेव करें मेहंदी के टॉप 6 डिजाइन्स

Navratri 2025 Ashtami Mehndi Designs: चैत्र नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। कल अष्टमी भी है। इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। यहां से आप अष्टमी स्पेशल 6 अलग-अलग तरह की मेहंदी के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Apr 4 2025, 08:42 IST
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के मेहंदी डिजाइन्स01 / 07

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के मेहंदी डिजाइन्स

नवरात्रि के दिनों में पूजा- पाठ के साथ गरबा, डांस, गाना, साज-श्रृंगार सब होता है। इन दिनों महिलाएं खासतौर से तैयार होती हैं। अब श्रृंगार की बात हो और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता न। मेहंदी शुभ मानी जाती है और इसे लगाने से माता रानी भी खुश होती हैं।

मोर डिजाइन मेहंदी02 / 07

मोर डिजाइन मेहंदी

मोर डिजाइन वाली मेहंदी भला किसे पसंद नहीं आती। इस डिजाइन को आप अपने हाथों पर रचाएंगी तो लोग बस आपकी तारीफ ही करेंगे। ये प्यारी और सुंदर लगती है। इसमें आपको हाथों पर बस एक सुंदर सा मोर बनाना है और आसपास में कुछ फ्लोरल और लाइन वाले डिजाइन बनाने हैं।

माता रानी की तस्वीर03 / 07

माता रानी की तस्वीर

माता रानी की तस्वीर वाली मेहंदी के डिजाइन्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन को आप अपने फ्रंट हैंड पर रचा सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ​

फ्लोरल डिजाइन 04 / 07

फ्लोरल डिजाइन

फूल भला किसे पसंद नहीं आते। वही फूल अगर हाथों में सज जाएं तो रूप और निखर जाता है। ये फ्लोरल मेहंदी की डिजाइन आपके हाथों के लिए परफेक्ट है। इसे आप अष्टमी के मौके पर हाथों पर लगा सकती हैं।

एलिफेंट और बेल डिजाइन05 / 07

एलिफेंट और बेल डिजाइन

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ये आपकी पहनी नवरात्रि है तबतो इसतरह की मेहंदी डिजाइन आपके लिए ही है। इस फूल हैंड डिजाइन में हाथी, बेल्स और फूल बने हुए हैं। इस डिजाइन को आप आसानी से फ्रंट हैंड पर लगा सकते हैं।

माता रानी के नाम की मेहंदी06 / 07

माता रानी के नाम की मेहंदी

नवरात्रि के दिनों में माता रानी के नाम की मेहंदी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। इस डिजाइन को को आप फ्रंट के साथ बैक हैंड पर भी रचा सकते हैं। इस डिजाइन को आप बैक हैंड पर भी ट्राई कर सकती हैं। जिन्हें सिंपल डिजाइन्स पसंद हैं, उनके लिए तो ये बेस्ट है।

जालीदार डिजाइन07 / 07

जालीदार डिजाइन

आजकल हर तरह मेहंदी का जालीदार डिजाइन ही चल रहा है। ये देखने में अरेबिक मेहंदी की तरह ही लगता है। इस तरह की मेहंदी को आप बस 5 मिनट में भी लगा सकती हैं। ये ज्यादा समय नहीं लेती है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!