माधुरी दीक्षित का ये नारंगी साड़ी वाला लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस चटक रंग की साड़ी में माधुरी को देख बेशक ही फैंस का दिल धक धक करने लगा। लेकिन कुछ लोगों को ये लुक ठीक ठाक ही लगा, वहीं इसकी कीमत तो हैरान करने वाली लगी।
इस लुक के लिए माधुरी ने चटक नारंगी रंग की जॉर्जेट शिफॉन वाली साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला ड्रेप के साथ पहना था।
इस साड़ी पर खास फूलों का डिजाइन बना हुआ था। इस साड़ी पर हाथों से फूल बनाए गए हैं। जिससे साड़ी का लुक तो काफी उभरकर आ रहा है।
इस हैंड पेंटेंड साड़ी की बॉर्डर पर ऑरेंज, गोल्डन सीक्वेन जरी लेस की डिटेलिंग की हुई थी। इस फ्लोई लुक वाली सिंपल साड़ी पर बॉर्डर से उठाव आ रहा है।
साड़ी के साथ माधुरी ने गोल गले वाला मैचिंग का ब्लाउज पहना हुआ था। कट स्लीव्स वाला ब्लाउज खास क्रेप के कपड़े से बनाया गया था। जिसके ऊपर भी सीक्वेन की डिटेलिंग की हुई थी।
इस गोल डोरी बैक वाले ब्लाउज की कीमत ऑनलाइन 23000 रुपये बताई जा रही है।
वहीं माधुरी की इस नारंगी रंग की साड़ी की कीमत तो 86,500 रुपये है। माधुरी ने साड़ी के साथ हाथ में दो कंगन और कानों में झुमकी लटकन वाली ईयररिंग्स पहनी थी।