500 साल पुरानी ये ड्रिंक पीकर भूल जाएंगे सारी कोल्ड ड्रिंक्स, चुभती गर्मी में केरल की ये स्पेशल रेसिपी जरूर करें ट्राय

गर्मी में शरीर को ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी देने वाला यह खास देसी ड्रिंक इन दिनों खूब चर्चा में है। अनोखे स्वाद, हल्के प्रोबायोटिक गुण और मसालेदार ट्विस्ट वाला यह पारंपरिक शरबत एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated May 11 2026, 14:15 IST
क्यों है ये खास समर ड्रिंक?01 / 07

क्यों है ये खास समर ड्रिंक?

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स पी जाती हैं। वैसे तो केरल में भी एक खास तरीके का शरबत पीते हैं। जिसकी यूनीक रेसिपी और टेस्ट आपको भी काफी अच्छा लगेगा।

क्या है नामImage Credit : Pinterest02 / 07

क्या है नाम

कुलुक्की शरबत केरल का बेहद लोकप्रिय पारंपरिक ड्रिंक है, जिसे शेक करके तैयार किया जाता है। इसमें नींबू, अनानास, हरी मिर्च और तुलसी जैसे फ्लेवर मिलाकर एक यूनिक स्वाद बनाया जाता है।

500 साल पुरानी रेसिपीImage Credit : Pinterest03 / 07

500 साल पुरानी रेसिपी

कई लोगों अनुसार, इस ड्रिंक की रेसिपी सदियों पुरानी है। और कई सालों से लोग इसे गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए पी रहे हैं।

अनानास और हरी मिर्च का यूनिक कॉम्बिनेशनImage Credit : Pinterest04 / 07

अनानास और हरी मिर्च का यूनिक कॉम्बिनेशन

इस ड्रिंक की सबसे खास बात इसका मीठा-तीखा स्वाद है। मीठे पाइनएप्पल के साथ हल्की हरी मिर्च मिलाने से इसका टेस्ट बेहद रिफ्रेशिंग लगता है। इसी के साथ इस ड्रिंक में नींबू तो कच्चा आम भी डाला जाता है। इस ड्रिंक में प्रोबायोटिक गुण होते हैं।

ऐसे बनाएं घर पर कुलुक्की शरबतImage Credit : Pinterest05 / 07

ऐसे बनाएं घर पर कुलुक्की शरबत

एक गिलास में नींबू रस, चीनी सिरप, बारीक कटा पाइनएप्पल, हल्की कटी हरी मिर्च, बर्फ और पानी डालें। अब इसे बोतल या शेकर में जोर से हिलाएं और ठंडा सर्व करें।

गर्मी में क्यों है परफेक्ट?Image Credit : Pinterest06 / 07

गर्मी में क्यों है परफेक्ट?

यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। बर्फ, नींबू और फल मिलकर तुरंत फ्रेशनेस देते हैं, जिससे लू और थकान से राहत महसूस होती है।

जरूर करें ट्रायImage Credit : Pinterest07 / 07

जरूर करें ट्राय

इन गर्मियों में बेशक ही ये वाली ड्रिंक सारी कोल्ड ड्रिंक्स को मात देगी। जरूर ही आप भी ये वाली रेसिपी ट्राय करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!