खान परिवार की सारी ही बेटियां अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सुहाना से लेकर सारा तक के कई गाउन तो लहंगा साड़ी वाले लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। हालांकि न केवल ये दोनों बल्कि इस खानदान से ताल्लुक रखने वाली हर बेटी खूबसूरती तो फैशन करने में किसी से कम नहीं है।
बोल्ड और ब्यूटीफुल फैशन फ्लॉन्ट करने में हिना खान भी कभी पीछे नहीं रही हैं। हॉल्टर वाला ये गाउन ड्रेस तो ऐसा ही उनका साड़ी ब्लाउज, लहंगे तो सूट वाला अवतार फैंस के दिलों में घर कर जाता है।
आमिर खान की लाडली आयरा भी अपनी सिंपल सुंदरता से भरे लुक्स फ्लॉन्ट करती रहती हैं। आयरा की शादी वाले फैशनेबल लुक्स की काफी चर्चा रही है।
पटौदियों की शहजादी सोहा अली खान भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। 46 साल की उम्र में भी सोहा सी नजाकत और अदाएं किसी की नहीं है। उनकी फैशन से जुड़ी चॉइसेस हमेशा ऑन पाइंट रही हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता भी अक्सर ही अपने फैशन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अर्पिता के कई देसी-विदेशी लुक्स सुर्खियों में रहे हैं। उनमें से अंबानी शादी वाला सफेद टॉप और लुंगी स्कर्ट वाला लुक खबरों में था।